एक्सप्लोरर

डॉलर के मुकाबले रुपया 72.45 पर हुआ बंद, दिन में ऐतिहासिक निचले स्तर तक गिरा था

आज दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड ऑलटाइम लो पर आ गया और 76.67 तक जा गिरा. हालांकि इसके बाद आरबीआई के दखल से रुपया कुछ संभला.

नई दिल्लीः रुपये की गिरावट जहां संभलने का नाम नहीं ले रही है वहीं आज शेयर बाजार में भी 468 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली. शेयर बाजार में एक दिन में सबसे ज्यादा गिरावट का ये स्तर मार्च के बाद देखने को मिला है. रुपये की साख लगातार गिरती जा रही है. आज दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड ऑलटाइम लो पर आ गया और 76.67 तक जा गिरा. हालांकि इसके बाद आरबीआई के दखल से रुपया कुछ संभला और निचले स्तर से इसमें कुछ रिकवरी देखी गई. अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 72 पैसे टूटकर 72.45 के स्तर पर बंद हुआ है.

रुपये की शुरुआत रुपये की शुरुआत डॉलर के मुकाबले आज भी गिरावट के साथ हुई थी और रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 45 पैसे टूटकर 72.18 के स्तर पर खुला. रुपये में लगातार गिरावट भारतीय कंपनियों के लिए निगेटिव है. इससे भी बाजार के सेंटीमेंट पर असर पड़ा. साल 2018 में रुपया 13 फीसदी टूटा है.

रुपये में गिरावट की वजह ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका के चलते रुपये में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और इसके चलते आज शेयर बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिली है. अमेरिका में एंप्लॉयमेंट के मजबूत आंकड़ों के बाद डॉलर चढ़ा है और इसके साथ साथ अन्य उभरते देशों की करेंसी के मुकाबले भी डॉलर में तेजी आती जा रही है जिसका असर रुपये पर देखा जा रहा है और लगातार रुपया नीचे फिसलता जा रहा है.

क्यों गिरा भारतीय बाजार ट्रेड वॉर के साये में चीन के बाद अब जापान का नाम आता दिख रहा है जिससे एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है और इसका असर भारतीय बाजार पर भी हो रहा है. इसके अलावा लगातार बढ़ते कच्चे तेल की कीमतों के असर से घरेलू करेंट अकांट डेफिसिट (चालू घाटा) के बढ़ने की आशंका से भी बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई है. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश का चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़कर 15.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 15 अरब डॉलर पर था.

शेयर बाजार की चाल बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 467.65 अंक या 1.22 फीसदी के नुकसान से 37,922.17 अंक पर बंद हुआ. यह इसकी 16 मार्च के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है. उस दिन सेंसेक्स 509.54 अंक टूटा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंक या 1.30 फीसदी टूटकर 11,500 अंक से नीचे 11,438.10 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान निफ्टी 11,427.30 अंक के निचले स्तर तक भी गया. यह छह फरवरी के बाद निफ्टी की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है. 16 अगस्त के बाद यह निफ्टी का सबसे निचला बंद स्तर है.

डॉलर के मुकाबले और ज्यादा कमजोर हुआ रुपया, 45 पैसे की गिरावट, 72.57 पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय वायुसेना में शामिल हुए ये खतरनाक फायटर जेट, जद में पाकिस्तान के कई शहर
भारतीय वायुसेना में शामिल हुए ये खतरनाक फायटर जेट, जद में पाकिस्तान के कई शहर
जमीन घोटाले के आरोप पर KTR ने रेवंत को दी चुनौती - 'अगर मुख्यमंत्री...'
जमीन घोटाले के आरोप पर KTR ने रेवंत को दी चुनौती - 'अगर मुख्यमंत्री...'
MLA के तौर पर दानम नागेंद्र अयोग्य घोषित, बोले- ‘फिर से लड़ने और...’
MLA के तौर पर दानम नागेंद्र अयोग्य घोषित, बोले- ‘फिर से लड़ने और...’
EC पर राहुल गांधी के बयान से भड़कीं स्मृति ईरानी, याद दिलाया इतिहास
EC पर राहुल गांधी के बयान से भड़कीं स्मृति ईरानी, याद दिलाया इतिहास

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget