एक्सप्लोरर

'भारत के बारे में गलतफहमियां फैलाई गईं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत- हमारा देश बनेगा विश्वगुरु

RSS: आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा कि आज हम ऐसी स्थिति में आ गए हैं कि दुनिया कहती है कि भारत का अनुकरण करना चाहिए. अब हम दुनिया की आशा हैं.

Mohan Bhagwat News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार (9 अप्रैल) को मुंबई में एक समारोह को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के 'विश्वगुरु' बनने की दिशा में प्रगति को धीमा करने के लिए उसके बारे में गलत धारणाएं और विकृत जानकारी फैलाई जा रही हैं. असुरी शक्तियां हमें मारने का प्रयास करेंगी. इससे लड़ने के लिए हमें लोगों को तैयार करना पड़ेगा.

भागवत ने कहा कि 1857 के बाद (प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद) देश के बारे में इस तरह की भ्रांतियां फैलाई गईं, लेकिन स्वामी विवेकानंद ने ऐसे तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ये गलत धारणाएं हमारी प्रगति को धीमा करने के लिए फैलाई जा रही हैं क्योंकि दुनिया में कोई भी तर्क के आधार पर हमसे बहस नहीं कर सकता है.  

'हमारा देश विश्वगुरु बनेगा'

मोहन भागवत ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश विश्वगुरु बनेगा. मैं अगले 20-30 साल में भारत को विश्वगुरु बनते देख रहा हूं. इसके लिए पीढ़ियों को तैयार करना है. इससे पहले भागवत ने शनिवार को संगठित कार्य शक्ति की महत्ता पर जोर देते हुए कहा था कि हम विश्व मंगल साधना के मौन पुजारी हैं. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा के लिए उपयुक्त एवं उत्कृष्टता पूर्ण कार्यकर्ता बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया था. 

'निस्वार्थ मन से सेवा करें'

निस्वार्थ सेवा पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कार्य के स्वभाव के साथ तन्मय होता है, तब कार्य होता है. कार्य के अनुरूप कार्यकर्ता हो, ऐसी समझ हमें विकसित करनी है. सेवा कार्य मन की तड़प से होते हैं. हमें विश्व मंगल के लिए काम करना है. इसलिए काम करने वालों का बड़ा समूह खड़ा करना है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से बिना स्वार्थ के सामाजिक सेवा करने का आग्रह किया. 

'एक बेहतर दुनिया के लिए काम करना है'

उन्होंने कहा कि हमें एक बेहतर दुनिया के लिए काम करना है. हमें प्रसिद्धि पाने से दूर रहना चाहिए. यदि आप समाज सेवा करते हैं तो आप लोकप्रिय होंगे, लेकिन आपको इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए. आपका अहंकार बाधा नहीं होना चाहिए. अगर आप जन कल्याण के लिए काम करना चाहते हैं तो आपको विनम्र होना चाहिए, आक्रामक नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- 

Coronavirus Updates: कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इन राज्यों में नई गाइडलाइंस जारी, कल अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget