एक्सप्लोरर

राज्यसभा उपसभापति चुनाव कल: आंकड़ों की जुबानी- विपक्ष के ‘हरि’ पर भारी हैं NDA के ‘हरि’

बीजेपी के ताज़ा रुख को देखते हुए उपसभापति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार हरिवंश की जीत तय लग रही है. अबतक जो स्थिति है उसके मुताबिक़ एनडीए के पास 124 और यूपीए की 114 वोट हैं.

नई दिल्ली: राज्यसभा में उपसभापति चुनाव के लिए कल वोटिंग होगी. सत्ताधारी बीजेपी और विपक्ष एक बार फिर इस चुनाव में आमने-सामने होंगे. बीजेपी नीत एनडीए ने जेडीयू के सांसद हरिवंश नारायण सिंह तो कांग्रेस नीत यूपीए ने बी.के हरिप्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है. सदन में कल सुबह 11 बजे नए उपसभापति का चुनाव होगा. सदन में एनडीए और यूपीए दोनों में से किसी के पास भी राज्यसभा में बहुमत नहीं है. ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन ताजा बदलते समीकरण ने जीत की उम्मीदों का रुख बीजेपी की तरफ मोड़ दिया है. बीजेपी के ताज़ा रुख को देखते हुए उपसभापति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार हरिवंश की जीत तय लग रही है. अबतक जो स्थिति है उसके मुताबिक़ एनडीए के पास 124 और यूपीए की 114 वोट हैं. पांच ऐसे वोट हैं जिन्होंने अब तक किसी भी खेमे में जाने का फैसला नहीं किया है. राज्यसभा उपसभापति चुनाव: पढ़ें, कौन हैं विपक्ष के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद जानें क्या है बहुमत का जादुई आंकड़ा? राज्यसभा में वर्तमान में 244 सांसद ही वोट करने की स्थिति में हैं. ऐसे में किसी भी दल को जीतने के लिए 123 सीटें मिलनी जरूरी हो जाती हैं. वर्तमान में राज्यसभा में एनडीए के पास 109 सीटें हैं, जिनमें सबसे ज्यादा बीजेपी के पास 73 सीटें हैं. वहीं यूपीए के पास 114 सीटें हैं. जिनमें कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा 50 सीटें हैं. बीजेडी और टीआरएस का वोट कल एनडीए को मिलने की संभावना है. अगर ऐसा हुआ तो एनडीए के पास उसके खुद के 109 वोट और बीजेडी के 9, टीआरएस के 6 वोट मिलाकर आंकड़ा 124 पहुंच जाएगा, जो बहुमत के आंकड़े से एक ज्यादा होगा. वहीं, कल होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी 3, पीडीपी 2 और आईएनएलडी 1 के वोट नहीं करने की संभावना है. हालांकि इन आंकड़ों में बदलाव की भी सम्भावना है. अभी ये साफ़ नहीं है कि डीएमके के सांसद वोट करने आएंगे या नहीं और आएंगे भी तो कितने? कौन हैं NDA के राज्यसभा उपसभापति चुनाव के उम्मीदवार हरिवंश? बता दें कि राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन का कार्यकाल इस साल के जून के महीने में पूरा हो गया है. संसद का मॉनसून सत्र 10 अगस्त को खत्म हो रहा है. हरिवंश को मिला शिवसेना का समर्थन राज्यसभा उपसभापति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार जदयू के हरिवंश को शिवसेना का समर्थन मिल गया है. राज्यसभा में शिवसेना के सदस्य अनिल देसाई ने कहा, ‘‘हम एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करेंगे.’’ बीजेपी से नाराज चल रही शिवसेना के सदस्य हाल ही में मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अनुपस्थित रहे थे. राज्यसभा में शिवसेना के तीन सदस्य हैं. वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
हाथ में संविधान लेकर विपक्षी नेताओं के साथ बसों से गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, कहा-घायल छात्र नहीं अकेले
हाथ में संविधान लेकर विपक्षी नेताओं के साथ बसों से गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, कहा-घायल छात्र नहीं अकेले
CJP Protest LIVE: 'प्लीज घर लौट जाएं छात्र, सोनम भाई बस...;CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी तोड़ी चुप्पी
LIVE: 'प्लीज घर लौट जाएं छात्र, सोनम भाई बस...;CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी तोड़ी चुप्पी
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget