एक्सप्लोरर

Assam Flood: असम में भारी बारिश से आई बाढ़ में बह गई सड़क, उदलगुरी जिले से टूटा संपर्क 

Assam Flood Water: देश पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण नोआ नदी में बाढ़ आने से एक सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया. जिससे कम से कम 10 गांव से संपर्क टूट गया है.

Assam Flood: असम (Assam) में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश (Rain) ने हालात बिगाड़ रखे हैं. जिसके कारण नोआ नदी (River Noa) के जलस्तर में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई. वहीं गुरुवार को असम के उदलगुरी (Udalguri) जिले में एक सड़क का बड़ा हिस्सा नोआ नदी के बाढ़(Flood) के पानी में बह गया. इसके चलते मजोरचुआ क्षेत्र में कलाईगांव-उदालगुरी को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा बह गया. जिससे की कलाईगांव क्षेत्र में कम से कम 10 गांव जलमग्न हो गए हैं.

बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के कार्यकारी सदस्य दिगंता बरुआ ने जानकारी दी है कि लगातार हो बारिश ने इलाके में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बारिश के कारण बढ़ रहे नदियों के जलस्तर की बजह से आए बाढ़ के पानी ने सड़क के एक हिस्से को बहा दिया. फिलहाल अब इस इलाके में सड़क संपर्क पूरी तरह से बंद हो गया है.

मंगलदोई और उदलगुरी से टूटा संपर्क

दिगंता बरुआ ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान बताया कि सड़क के टूट जाने के कारण यहां रहने वाले अब मंगलदोई और उदलगुरी जाने में असमर्थ हो गए हैं. उनका कहना है कि इसकी सूचना बीटीसी प्रमुख प्रमोद बोडो को दे दी गई है. दिगंता बरुआ के अनुसार तटबंधों के निर्माण कार्य नहीं किए जाने के कारण बाढ़ की स्थिति खराब हुई है. फिलहाल अब क्षतिग्रस्त हुए तटबंधों की मरम्मत करना होगा.

पेड़ गिरने से एक की मौत

बता दें कि इसी साल मई के महीने में भी हुई लगातार बारिश (Rain) ने असम(Assam) के कई जिलों में भारी बाढ़ (Flood) की स्थिति पैदा कर दी थी. जिसके चलते भूस्खलन (Landslide) की भी खबरें सामने आई थी, वहीं एक बार फिर लगातार हो रही बारिश ने असम की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. असम में हो रही भारी बारिश के कारण करीमगंज इलाके में एक ऑटो-रिक्शा पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः
PM Modi Gujarat Visit: कल गुजरात आएंगे पीएम मोदी, 21000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Mumbai: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर, अधिकतर मरीजों में कोविड के कोई लक्षण नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget