एक्सप्लोरर

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आरके नगर उपचुनाव, हुई 60 प्रतिशत वोटिंग

कुल दो लाख 28 हजार 234 मतदाता हैं जिसमें से करीब 60 प्रतिशत ने वोट डाला.

चेन्नई: आर के नगर विधानसभा सीट के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. इस प्रतिष्ठित उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 60 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है. चुनाव अधिकारियों ने कहा कि अंतिम मतदान प्रतिशत रात तक आने की संभावना है क्योंकि कई लोग शाम पांच बजे भी अपना वोट डालने के लिए कतार में खड़े नजर आए.

अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कुल दो लाख 28 हजार 234 मतदाता हैं जिसमें से करीब 60 प्रतिशत ने दोपहर तीन बजे तक वोट डाला और किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है. सुबह आठ बजे मतदान का समय शुरू होते ही मतदान केन्द्रेां पर लंबी लंबी पंक्तियां देखने को मिलीं और कई जगह महिलाओं की संख्या पुरूषों से ज्यादा दिखी.

शाम पांच बजे मतदान बंद होने के समय भी बड़ी संख्या में लोग पंक्तियों में नजर आए. जो लोग पांच बजे तक पंक्ति में खड़े हो गये उन्हें अधिकारी टोकन देंगे और वे मतदान कर सकते हैं.

ईवीएम में गड़बड़ी संबंधी कुछ मामले सामने आए जिससे मतदान में थोड़ी देरी हुई. कुछ मतदाताओं ने मतदाता सूची से उनका नाम कटने की शिकायतें भी कीं जबकि अन्य ने दावा किया कि उनके नाम गलती से "मृतकों" की श्रेणी में शामिल कर दिये गये.

अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे जयललिता के पिछले साल दिसंबर में निधन के बाद यह सीट रिक्त होने के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है. सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के लिए ये उपचुनाव अग्निपरीक्षा जैसा है क्योंकि जयललिता के निधन के बाद यह पहला चुनाव है. इस उपचुनाव में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के ई मधुसूदनन, मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के एन मरूथु गणेश और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे अन्नाद्रमुक से दरकिनार किये गये नेता टीटीवी दिनाकरण मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं. दिनाकरण निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं.

उपचुनाव के लिए हालांकि बीजेपी उम्मीदवार समेत मैदान में 59 प्रत्याशी हैं लेकिन मुख्य मुकाबला अन्नाद्रमुक, दिनाकरण धड़े और द्रमुक के बीच है.मतदान शांतिपूर्ण रहा.

मतदान के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस के 2,500 कर्मियों और सीआरपीएफ सहित केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 15 कंपनियों को 258 मतदान केन्द्रों पर तैनात किया गया. चुनाव प्रक्रिया में 1638 मतदान कर्मी शामिल हुए. आर. के. नगर विधानसभा क्षेत्र के कुल 2,28,234 मतदाताओं में से 1,10,903 पुरूष, 1,17,232 महिलाएं और 99 ट्रांसजेंडर हैं. इस सीट का जयललिता दो बार प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. मतगणना 24 दिसंबर को होगी और उसी दिन दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget