एक्सप्लोरर

गुजरात में कांग्रेस का समर्थन करेगी लालू की पार्टी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज कहा कि उनकी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि उन्होंने भाजपा को परास्त करने के लिए कांग्रेस का समर्थन करने का निर्णय लिया है.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज कहा कि उनकी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि उन्होंने भाजपा को परास्त करने के लिए कांग्रेस का समर्थन करने का निर्णय लिया है. लालू ने पटना के मौर्या होटल में आज आयोजित राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि अगले लोकसभा चुनाव के तीन महीने पूर्व उनकी पार्टी 'परिवर्तन रैली' का आयोजन करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘राजद गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी. हम अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे. शरद यादव क्या (चुनाव लडेंगे या नहीं) करेंगे, यह हम नहीं जानते. लालू ने कहा कि उनकी पाटीदार नेताओं या हार्दिक पटेल जिन्होंने उन्हें गुजरात आने का निमंत्रण दिया है, से बातचीत हुई और हार्दिक पटेल से कहा कि अगर समय मिला तो वह गुजरात जाएंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार गुजरात चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतार रहे है. लालू ने आरोप लगाया कि नीतीश गुजरात में अपना उम्मीदवार पटेल वोट में बंटवारे के लिए उम्मीदवार उतार रहे हैं. उन्होंने अल्पसंख्यक, पिछड़ी जाति, दलित, किसान और मजदूरों खासतौर पर अपनी जाति 'यदुवंशियों' से गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट देने की अपील की. उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद गत 14 नवंबर को फिर से निर्विरोध अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए थे और आगामी 21 नवंबर को राजद द्वारा खुला अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा जिसमें लालू के अध्यक्ष चुने जाने पर मुहर लगेगी. राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए लालू ने आरोप लगाया कि आज देश में आराजकता का माहौल तथा अघोषित आपातकाल तथा तानाशाही की स्थिति पैदा हो गई है. आज पूरे देश में गुस्से का माहौल है. देश की जनता जवाब देगी. अयोध्या में राम मंदिर पर लालू ने कहा, ‘‘अदालत का फैसला अभी आया नहीं और मंदिर बनाने की बात की जा रही है.’’ भाजपा पर निशाना साधते हुए लालू ने आरोप लगाया कि भाजपा के खिलाफ हार्दिक पटेल के होने पर उसे परेशान किया जा रहा है. उसके चरित्र पर गलत सवाल उठाए गए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget