एक्सप्लोरर

By-poll Results 2022: भूमिहार बहुल वाले बोचहां में RJD को मिली बड़ी जीत, BJP बोली- हार पर करेंगे मंथन

By-poll Results 2022: भूमिहार बहुल वाले बोचहां में मिली बड़ी जीत पर RJD ने कहा कि आज साबित हो गया की राजद A to Z की पार्टी है. तेजस्वी को सवर्ण से लेकर सभी समुदाय का समर्थन प्राप्त है.

By-poll Results 2022: बिहार से बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने बोचहां विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर कहा है कि BJP जीतती है तब भी समीक्षा करती और हारती है तब भी समीक्षा करती है. विवेक ठाकुर ने कहा कि बोचहां विधानसभा उपचुनाव में क्यों बीजेपी हारी, इस पर मंथन होगा. हार के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी. हो सकता है BJP का जो प्रत्याशी था, उसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी हो. पार्टी के प्रमुख नेता बैठेंगे और नतीजे पर मंथन करेंगे.
 
पार्टी मंथन करेगी कि भूमिहार क्यों नाराज है- विवेक ठाकुर

भूमिहार समुदाय से आने वाले विवेक ठाकुर ने कहा कि पहले भी उपचुनावों में भूमिहार समेत सवर्ण वोट राजद को मिलता रहा है, लेकिन जब मुख्य चुनाव होता है (विधानसभा-लोकसभा) तो सवर्ण समेत हर समुदाय का वोट NDA के पास ही रहता है. BJP सिर्फ सवर्ण ही नहीं सभी को साथ लेकर चलती है. तीन भूमिहार एमएलसी चुनाव में राजद के जीत गए तो इसका मतलब ये थोड़ी की भूमिहार राजद के साथ हो गया. उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में एक लाख के आस पास वोटर थे. खर्च की कोई सीमा तय नहीं है. इसलिए MLC चुनाव या एक सीट पर हुए अभी के विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से यह नहीं कहा जा सकता कि सवर्ण खासकर भूमिहार BJP से नाराज है. अगर नाराज होगा तो पार्टी मंथन करेगी कि भूमिहार क्यों नाराज है.

बोचहां में लालू की RJD को मिली बड़ी जीत

बता दें कि भूमिहार बहुल वाले बोचहां में मिली बड़ी जीत पर RJD ने कहा कि आज साबित हो गया की राजद A to Z की पार्टी है. तेजस्वी को सवर्ण से लेकर सभी समुदाय का समर्थन प्राप्त है. बोचहां में राजद, बीजेपी, वीआईपी लड़ रही थी. बोचहां विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार को राजद के अमर पासवान ने 36 हजार 653 वोटों से शिकस्त दी है. RJD के अमर पासवान को 82 हजार 562 वोट मिले और BJP की बेबी कुमारी को 45 हजार 909 वोट मिले. VIP की गीता कुमारी को 29,279 वोट मिले. विधान परिषद चुनाव में राजद के 3 भूमिहार जीते व बोचहां भूमिहार बहुल इलाका है. वहां भी राजद जीत गयी. सवाल उठ रहा की क्या BJP का कोर वोट बैंक भूमिहार अब राजद की तरफ चला गया?

यह भी पढ़ें-

जल्द कांग्रेस के होंगे प्रशांत किशोर! 2024 चुनावों को लेकर हुई पार्टी के दिग्गज नेताओं संग मीटिंग में समझाया ये प्लान

हनुमान जयंति पर BJP नेता कपिल मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- 'लाउडस्पीकर बजे तो सबका बजे, नहीं तो किसी का न बजे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget