एक्सप्लोरर

सुशील मोदी के एनपीआर वाले बयान पर आरजेडी और जेडीयू ने दी प्रतिक्रिया

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय कुमार तिवारी ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि जेडीयू ने अपना स्टैंड बदला है और पलटी मारी है. वहीं जेडीयू के मंत्री श्याम रजक का कहना है कि नीतीश कुमार के रहते बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगी.

पटना: देश में विपक्षी पार्टियां लगातार नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही हैं. अब इस मामले पर एक बार फिर आरजेडी और जेडीयू के प्रवक्ताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि राज्य में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) अपडेट करने का काम  15 मई से 28 मई तक चलेगा. वहीं पूरे देश में एनपीआर 1 से 30 सितंबर तक अपडेट होगा.

जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया, '' अमित शाह ने कह दिया है कि एनपीआर के डेटा का इस्तेमाल एनआरसी के लिए नही होगा. वहीं नीतीश कुमार ने भी बिहार में एनआरसी लागू नहीं करने की बात कही है.'' वहीं आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय कुमार तिवारी ने कहा कि सुशील कुमार मोदी ने जो बातें कही हैं. वह बातें हमें माननी हैं. उन्होंने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि जेडीयू ने अपना स्टैंड बदला है और पलटी मारी है.

जेडीयू के मंत्री श्याम रजक का कहना है कि नीतीश कुमार के रहते एनआरसी लागू नहीं होगी. 18 दिसंबर को ही राज्य सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए. जेडीयू ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी के हर विवादित मुद्दे का समर्थन किया है. चाहे ट्रिपल तलाक हो, धारा 370 हो, चाहे सीएए का मामला हो. हम लोग सीएए वापस लेने के लिए केंद्र सरकार को मजबूर करेंगे. उन्होंने कहा कि ये एनआरसी लागू करने के पहले की एक प्रक्रिया है.

बीजेपी असली मुद्दे से जनता के ध्यान को हटाना चाहती है. सीएए के कारण गरीब तबके के वर्ग और अल्पसंख्यक लोग डरे हुए हैं. उनके मन मे भय है. उनके मन का भय दूर करना पड़ेगा. साथ ही जेडीयू को को स्पष्ट करना पड़ेगा की उनका स्टैंड क्या है? मनमोहन सिंह और यूपीए सरकार की नियत साफ थी. यूपीए सरकार में ऐसा विवाद कभी नहीं हुआ. देश मे गोली और बंदूक से लोग मर नहीं रहे थे. इतनी चीख नहीं सुनाई देती थी. आज सीएए के विरोध में देश के लोग सड़क पर आंदोलन के लिए उतर आए हैं. बीजेपी हिटलर शाही और तानाशाही नीति अपना रही है. बीजेपी और आरएसएस का एजेंडा कानून को जनता पर थोपना है. देश अपने नियम कानून से चलेगा. अगर आप नए कानून लाते हैं, तो सर्वसम्मति से लागू करें.

ये भी पढ़ें-

#JNUAttack: एकमत बॉलीवुड सेलेब्स ने की कड़ी निंदा, नकाबपोशों को बताया डरपोक दिल्ली पुलिस से की ये अपील

Ind Vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच पहला टी-20 बारिश के कारण रद्द, अगला मैच मंगलवार को

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget