एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: अब CBI उगलवाएगी संदीप घोष-अभिजीत मंडल से कोलकाता कांड के सारे राज! 25 तक हिरासत में रहेंगे दोनों

Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप मर्डर केस में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर सीबीआई का शिकंजा कसता ही जा रहा है. दोनों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की भी मांग की गई.

Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी के मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. इसी क्रम में शुक्रवार (20 सितंबर) को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज अभिजीत मंडल को 25 सितंबर तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है.

शुक्रवार को ही संदीप घोष और अभिजीत मंडल को एसीजेएम (Additional Chief Judicial Magistrate) सियालदह के सामने पेश किया गया था. सीबीआई संदीप घोष का नार्को टेस्ट और अभिजीत मंडल का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराना चाहती है, जिसे लेकर 23 सितंबर 2024 को सियालदह कोर्ट में सुनवाई होनी है. सीबीआई यह टेस्ट बंगाल से बाहर कराना चाहती है.

संदीप घोष का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग

इस बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के रजिस्ट्रेशन को रद्द करने की मांग की है. इस संबंध में आईएमए ने पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल को एक पत्र लिखा है जिसमें रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आग्रह किया गया है. दो सितंबर, 2024 को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई ने संदीप घोष को गिरफ्तार किया था. वहीं पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल ने भी सात सितंबर को संदीप घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और तीन दिनों में जवाब मांगा था.

संदीप घोष ने नहीं दिया जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संदीप घोष की तरफ से फिलहाल इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया गया है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष सुदीप्तो रॉय को पत्र लिखकर पूछा है कि संविधान में प्रावधान के बावजूद संदीप घोष का मेडिकल रजिस्ट्रेशन अबतक रद्द क्यों नहीं हुआ. आईएमए ने ये भी कहा कि व्यक्तिगत संबंधों को अलग रखकर तुरंत संदीप घोष के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए. 

ये भी पढ़ें: One Nation, One Election: 'दवा खांसी ठीक करे या हार्टअटैक ही क्यों न दे दे', पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल गए योगेंद्र यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget