एक्सप्लोरर

इस साल Republic Day Parade के लिए किस राज्य की झांकी को चुना गया और क्या है उनमें खास?

Republic Day Parade: हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अलग-अलग राज्यों की कुछ खास तरह की झांकियां देखने को मिलेंगी. इस साल सिर्फ 12 राज्यों की झांकियों को ही मौका मिल पाया है.

Republic Day Parade: हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अलग-अलग राज्यों की कुछ खास तरह की झांकियां देखने को मिलेंगी. इस साल सिर्फ 12 राज्यों की झांकियों को ही मौका मिल पाया है. इसमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों को शामिल किया गया है. 

इसमें खास बात ये है कि जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उनमें से 4 राज्यों की झांकियां इसमें शामिल है, जबकि मणिपुर इसमें शामिल नहीं हो पाया है. इसके अलावा मंत्रालय से जुड़ी 9 झांकियों को भी इसमें शामिल किया गया है. रिपब्लिक डे परेड और फुल ड्रेस रिहर्सल से पहले आज इन झांकियों को मीडिया के सामने प्रदर्शित किया गया और बताया गया कि इस बार किस राज्य की झांकी में क्या होगा खास. 

वहीं, इस दौरान डिफेंस पीआरओ ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए 29 राज्यों ने अपना आवेदन भेजा था, लेकिन लिमिटेड टाइम और स्पेस ना होने की वजह से उन्हें शामिल नहीं किया जा सका. दिल्ली की झांकी भी इस बार इसमें शामिल नहीं हो पाई है. 

किस राज्य की झांकी में क्या होगा खास?

मेघालय- इसमें राज्य की 50वीं वर्षगांठ और महिलाओं के नेतृत्व को दर्शाया गया है. राज्य में बांस का किस तरह उपयोग किया जाता है, ये दिखाया गया है. साथ ही खेती खासतौर पर हल्दी के उत्पादन को दर्शाया गया है. 

गुजरात- इसमें राज्य के आदिवासी क्रांतिकारियों के जीवन को दर्शाया गया है. स्वाधीनता संग्राम में आदिवासियों के बलिदान 
 से जुड़े इतिहास को दर्शाया गया है. 

हरियाणा- इसमें खासतौर पर खेलों पर फोकस किया गया है. ये दर्शाया गया है कि हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक और पेरालंपिक में किस तरह हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया. इस झांकी में नीरज चोपड़ा का भाला फेंकते हुए प्रारूप देखने को मिलेगा, तो वहीं राज्य के 10 ओलंपियन इस झांकी का हिस्सा होंगे. झांकी की शुरुआत महाभारत के विजय रथ से की गई है. 

कर्नाटक- इस झांकी में कर्नाटक की पारंपरिक हस्तशिल्प कला को दर्शाया गया है. कमला देवी जिन्होंने विलुप्त होने की कगार पर पंहुचे पारंपरिक हस्तशिल्प को पुनर्जीवित करने का काम किया उनको प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है.

जम्मू कश्मीर- इस झांकी में जम्मू-कश्मीर के बदलते स्वरूप को दिखाया गया है कि कैसे ये राज्य अब दिनों-दिन प्रगति की राह पर आगे बढ़ता जा रहा है. झांकी का मुख्य आकर्षण चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है. 

महाराष्ट्र- इसमें राज्य की जैव-विविधता और जैव प्रतीकों को प्रदर्शित किया गया है. शुरू में राजकीय तितली ब्ल्यू मॉरमॉन को दर्शाया गया है. इसके साथ ही राज्य के पशु-पक्षियों और वनस्पतियों को दर्शाया गया है. 

अरुणाचल प्रदेश- इसमें थीम इस बार एंग्लो-अबोर (आदि) युद्ध को रखा गया है. इसमें इस युद्ध को प्रदर्शित किया गया है.

छत्तीसगढ़- इसमें गोधन न्याय योजना को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है. गोबर से बनी वस्तुओं और ग्रामीण महिलाओं द्वारा 
गोबर के बेहतर इस्तेमाल को दर्शाने की कोशिश की गई है. 

उन 4 राज्यों से जुड़ी झांकियां, जहां होने हैं विधानसभा चुनाव- 

उत्तर प्रदेश- इसमें काशी विश्वनाथ मंदिर मुख्य आकर्षण होगा. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया है, उसको प्रमुखता से दर्शाया गया है, इसमें गंगा नदी भी देखने को मिलेगी. इसके साथ ही राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना 'एक जिला एक उत्पाद' ( ODOP) को भी प्रदर्शित किया गया है.  

उत्तराखंड- इसमें सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब, टिहरी डैम, डोबरा चांठी पुल और चार धाम में से एक बद्रीनाथ धाम के साथ ही सरकार की उत्तराखंड के चार धाम को लेकर चल रही महत्वपूर्ण योजना 'ऑल वेदर रोड' को भी प्रदर्शित किया गया है. 

पंजाब- इसमें राज्य से जुड़े स्वतंत्रता सैनिकों और उनके संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है. भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू की प्रतिमा के साथ लाला लाजपत राय पर हुए लाठी चार्ज और सरदार उधम सिंह को जलियांवाला बाग के दोषी माइकल ओ डायर की हत्या करते हुए दिखाया गया है. साथ ही करतारपुर के जंग-ए-आजादी स्मारक को भी प्रदर्शित किया गया है. 

गोवा- इसमें गोवा की उन ऐतिहासिक धरोहरों को दिखाया गया है, जो स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े हुए हैं और अब ये धरोहरें काफी चर्चित टूरिस्ट स्पॉट बन चुकी हैं. 

मंत्रालय और विभागों से जुड़ी झांकियां-

राज्यों के अलावा मंत्रालय और विभागों से जुड़ी जो 9 झांकियां इस बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी, वो इस प्रकार है-

संस्कृति मंत्रालय
शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय 
वस्त्र मंत्रालय 
नागर विमानन मंत्रालय 
जल शक्ति मंत्रालय
विधि और न्याय मंत्रालय 
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग 
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 
भारतीय डाक विभाग

इसके अलावा डीआरडीओ (DRDO) और तीनों सेनाओं से जुड़े अत्याधुनिक हथियारों व विमानों की झांकियां भी इस परेड के दौरान देखने को मिलेगी. 

ये भी पढ़ें- 

मोदी सरकार पर बरसे सीएम अशोक गहलोत, बोले- अमर जवान ज्योति को बंद करना शहादत का अपमान है

'घोषणापत्र' में Sanjay Singh के Yogi सरकार पर बड़े वार, दिए तीखे सवालों के जवाब, मंदिर के मुद्दे का भी किया जिक्र

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget