एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: गणतंत्र दिवस से पहले पुलवामा में बरामद हुआ IED, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल अलर्ट

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है. गणतंत्र दिवस से पहले विशेष निगरानी रखी जा रही है.

Jammu Kashmir Republic Day 2024: पूरे देश में 75वें गणतंत्र दिवस की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस बीच जम्मू कश्मीर पुलिस ने पुलवामा जिले में आईईडी बरामद किया है. हालांकि, सुरक्षाबलों ने उसे निष्क्रिय कर एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की क्षति होने की सूचना नहीं मिली है. सुरक्षाबलों ने यह आईईडी बड़ीबाग-पाहू रोड पर बरामद किया.

सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल अलर्ट पर है. इससे पहले कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन ने एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की थी. इस बैठक में डीजीपी ने कश्मीर में सभी आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था.

क्या बोले डीजीपी आरआर स्वैन?

डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा था, "पाकिस्तान और उसकी एजेंसियां ​​जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने का लगातार प्रयास कर रही हैं. इस वजह से जम्मू कश्मीर में सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश हो रही है."

इस बैठक में पुलिस, आर्मी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ और अन्य सहयोगी एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया था. बैठक के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, व्यक्तियों और स्थानों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखने पर चर्चा की गई. 

आतंकी गतिविधियों पर सुरक्षाबलों की नजर

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस को लेकर एक अधिकारी ने कहा था कि घाटी में शांति बनाए रखने के लिए गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. उन्होंने बताया था कि शहर और अन्य जिला मुख्यालयों में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है. अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था कि सुरक्षा बल किसी भी तरह की आतंकी गतिविधी को रोकने के लिए वाहनों की औचक जांच कर रहे हैं और तलाशी ली जा रही है.

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो न्याय यात्रा को नीतीश की न! क्या पलट गए बिहार सीएम? सर्वे ने दिया 'इंडिया' को शॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget