एक्सप्लोरर

केजरीवाल पर योगेंद्र यादव का हमला, 'EVM पर सवाल नहीं खड़े करें, जनादेश मानें'

नई दिल्ली: एसमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार और बीजेपी की जीत पर स्वराज इंंडिया के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव का कहना है कि सबको अपनी हार और जीत स्वीकार करनी चाहिए और ईवीएम में गड़बड़ी का बहाना नहीं बनाना चाहिए.

योगेन्द्र यादव ने कहा, ''दिल्ली की जनता के इस जनादेेश का हम सर झुकाकर सम्मान करते हैं. यह लोकतंत्र की बुनियादी मान्यता है कि जब चुनाव नतीजे आ जाएं तो उसके बाद बहानेबाजी छोड़ कर, आरोप-प्रत्यारोप को छोड़कर  जीतने वाली पार्टी और लोगों के जनादेश का सम्मान करना चाहिए.''

स्वराज इंडिया की हार को स्वीकार करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा, ''मैं बीजेपी को बधाई देता हूं और उन्हें कहना चाहता हूं कि एमसीडी को बेहतर बनाने के लिए स्वराज इंडिया का हर कार्यकर्ता योगदान करने के लिए तैयार है.'' उन्होंने कहा कि स्वराज इंडिया के लिए यह पहला एमसीडी चुनाव था और इसमें उन्होंने अपनी नींव रखी है..कोई बहुत बड़ी सीट मिलेगी ऐसा कभी दावा नहीं किया था.

अपनी पार्टी स्वराज इंडिया का जिक्र योगेंद्र यादव ने  कहा, ''इस चुनाव में स्वराज इंडिया एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपने चंदे के बारे में पूरी जानकारी वेबसाइट पर डाली.''

ईवीएम विवाद के जुड़े सवालों का जवाब देते हुए योगेंद्र यादव ने केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''ईवीएम से जुड़े सवाल से लोकतंत्र को खतरा है. भारतीय चुनाव की एक न्यूनतम मर्यादा रही है कि जब चुनाव परिणाम आ जाएं तो जीते हुए लोग और हारे हुए लोग दोनों को सिर झुकाकर इसे स्वीकार करना चाहिए. दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सत्ता में बैठाने का जनादेश दिया है. कांग्रेस-आप को विपक्ष का जनादेश दिया है. स्वराज इंडिया को सदन के बाहर पहरेदारी करने का जनादेश दिया है. हम इस जनादेश को सिर झुकाकर स्वीकार करते हैं.''

योगेंद्र यादव ने साफ तौर पर कहा कि बार-बार ईवीएम पर सवाल खड़े करना बहानेबाजी है, यह एक स्वस्थ पार्टी और एक समझदार नेता की पहचान नहीं है.

एमसीडी चुनावों में अब तक के नतीजों के मुताबिक बीजेपी को भारी जीत मिली है. बीजेपी 270 में से करीब 180 सीटें जीत रही है. आप को करीब 45 और कांग्रेस को करीब 30 सीटें मिलती दिख रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget