एक्सप्लोरर

Surspanakha Row: राहुल गांधी को सजा मिलने पर भड़की रेणुका चौधरी बोलीं- PM मोदी ने मुझे कहा था शूर्पणखा, करूंगी केस

Renuka Chowdhury: सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी को एक यूजर ने लिखा कि पीएम मोदी ने शूर्पणखा शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था और वह संसद में दिए गए इस बयान के सहारे कोर्ट नहीं जा सकती हैं.

PM Modi Surpanaka Comment: मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल सजा पर तकरीबन सभी विपक्षी दलों ने अपना विरोध जताया है. इन सबके बीच कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने गुरुवार (23 मार्च) को एक ट्वीट करते हुए कहा कि वह कथित शूर्पणखा वाले कमेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी. 

रेणुका चौधरी ने ट्वीट में लिखा कि देखते हैं कि 'अब अदालतें कितनी तेज काम करती हैं...' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस कमेंट का वीडियो भी साथ में ट्वीट किया. जिसमें पीएम मोदी ने राज्यसभा के अध्यक्ष को रेणुका चौधरी को हंसने देने को कहा था. उन्होंने कहा था कि रामायण सीरियल के बाद आज ऐसी हंसी सुनाई दी है.

'स्तरहीन बददिमाग ने कहा मुझे शूर्पणखा'

कांग्रेस नेता रेणुका ने पीएम मोदी को स्तरहीन और बददिमाग कहते हुए लिखा कि उन्होंने (नरेंद्र मोदी) मुझे सदन में शूर्पणखा कहा. मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगी. देखते हैं कि अदालतें अब कितनी तेज काम करती हैं. रेणुका चौधरी का ये बयान राहुल गांधी को 2019 के एक मानहानि मामले में दोषी करार ठहराए जाने के बाद आया है.

इस मामले में राहुल गांधी ने एक रैली के दौरान कहा था कि सारे चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों होते हैं. मोदी समुदाय पर इस कमेंट के लिए वायनाड सांसद को दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है. हालांकि, उन्हें इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया है.  

'राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी'

रेणुका चौधरी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार से लड़ते हुए माफी मांगने से मना कर दिया है. उन्होंने फासिज्म के खिलाफ लड़ाई में माफी को नहीं चुना है. उन्होंने सच के लिए बोलने पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है. हालांकि, कांग्रेस नेता के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें सलाह दी कि वो इस वीडियो के सहारे कोर्ट नहीं जा सकती हैं.

एक यूजर ने लिखा कि पीएम मोदी ने शूर्पणखा शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था और वह संसद में दिए गए इस बयान के सहारे कोर्ट नहीं जा सकती हैं. सूरत कोर्ट के फैसले के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर ईडी, सीबीआई या एफआईआर, मानहानि मामलों के जरिये विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया.

क्या है शूर्पणखा मामला?

7 फरवरी 2018 को राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष की ओर से काफी हंगामा किया जा रहा था. इस दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी राज्यसभा के अध्यक्ष वेंकैया नायडू की किसी बात पर जोर-जोर से हंसने लगीं. इस पर पीएम मोदी ने कहा था कि सभापति जी, मेरी आपसे प्रार्थना है रेणुका जी को आप कुछ मत कहिए. रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का आज सौभाग्य मिला है.

ये भी पढ़ें:

PM In Kashi: बोलीविया, मेक्सिको के बाद काशी में रोपवे बनेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ये है रूट, 2 साल में होगा तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget