एक्सप्लोरर

T Raja Singh Remarks: 'रोड पर नमाज पढ़ सकते हैं, लेकिन दुकान के अंदर नहीं सुन सकते हनुमान चालीसा', बेंगलुरु मामले पर बोले टी राजा सिंह

कर्नाटक के बेंगलुरु में कथित तौर पर हनुमान चालीसा सुनने पर एक शख्स की पिटाई के मामले में बीजेपी नेता टी राजा सिंह का बयान आया है.

कर्नाटक के बेंगलुरु में कथित तौर पर हनुमान चालीसा सुनने पर एक शख्स की पिटाई के मामले में बीजेपी नेता टी राजा सिंह का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि रोड पर नमाज पढ़ सकते हैं, लेकिन दुकान के अंदर हनुमान चालीसा नहीं सुन सकते हैं. उन्होंने सोमवार (18 मार्च) को अपने X हैंडल से इस बारे में टिप्पणी की. इसके अलावा टी राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर विस्तार से प्रतिक्रिया दी है.

वीडियो मैसेज में टी राजा सिंह ने कहा, ''बेंगलुरु के अंदर एक छोटी सी मोबाइल की दुकान के अंदर एक हिंदू जोकि एक हनुमान भक्त था, वो कल शाम 6:00 बजे हनुमानजी के भजन सुन रहा था तो वहां के स्थानीय लोकल कुछ मुस्लिम उसकी दुकान के पास जाते हैं, आवाज बंद करने के लिए धमकाते हैं, वो नहीं सुनने पर उस पर हमला करते हैं.''

उन्होंने कहा, ''आज कर्नाटक में कोई हिंदू सुरक्षित नहीं है.  ये कांग्रेस का राज है कर्नाटक में और इतिहास गवाह है जहां-जहां पर कांग्रेस की सरकार रही है वहां-वहां पर हिंदुओं पर अत्याचार ही हुआ है. तो आने वाले समय में कांग्रेस के राज में हिंदू सुरक्षित है या नहीं है, ये आज के हिंदुओं को सोचने और समझने की आवश्यकता है.''

सेक्युलरिज्म को लेकर टी राजा सिंह ने साधा विरोधियों पर निशाना  

टी राजा सिंह ने कहा, ''कुछ ही दिन पहले दिल्ली में रोड पर रोड कब्जा करके नमाज पढ़ने वालों को एक पुलिस का अधिकारी जब हटाने की कोशिश करता है, नहीं सुनने पर जिस भाषा में वो लोग समझते हैं उस भाषा में वो पुलिस का अधिकारी उनको समझाने का प्रयत्न करता है तो तुरंत उस पुलिस के अधिकारी को सस्पेंड किया जाता है. तो अब मैं पूछना चाहता हूं उन सेक्युलरिज्म के नेताओं को कि क्यों इस पर बात नहीं कर रहे? क्यों इस पर आवाज नहीं उठा रहे हैं? क्यों? क्योंकि हिंदू मार खा रहा है, हिंदू पर जुल्म हो रहा है, इसलिए आवाज नहीं उठा रहे हैं?''

टी राजा ने हिंदुओं से की अपील- 'उस हिंदू भाई के साथ खड़े रहें'

उन्होंने कहा, ''मैं कर्नाटक के हिंदुओं से ये निवेदन करना चाहूंगा कि उस हिंदू भाई के साथ खड़े रहें और जो लोगों ने उस हिंदुओं पर अत्याचार किया है, हमला किया है, जब तक वो लोग अरेस्ट नहीं हो जाते, एक अभियान चलाएं. ये मैं कर्नाटक के हिंदुओं से निवेदन करना चाहूंगा, साथ ही साथ भारत की जनता से निवेदन करना चाहूंगा कि सोचो अगर भूल से भारत में एक बार आ गए इस कांग्रेस की सरकार तो हिंदुओं का क्या होगा? इसलिए अगर हिंदुओं को सुरक्षित रहना है तो तीसरी बार भी भगवा सरकार भारत में बननी ही चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
पूर्वोत्तर में नशे का जाल, सरकार ने बताया कैसे हो रही है तस्करी
पूर्वोत्तर में नशे का जाल, सरकार ने बताया कैसे हो रही है तस्करी
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget