एक्सप्लोरर

देश में कोरोना रिकवरी रेट 90 प्रतिशत के करीब लेकिन महाराष्ट्र, दिल्ली और बंगाल ने कम किए टेस्टिंग

महत्वपूर्ण ये है कि पहले टेस्टिंग कम हुई फिर केसेस के आंकड़े कम आए, टेस्टिंग आंकड़ों के मुताबिक़ चलता तो इतने कम आंकड़े नहीं आते.

नई दिल्लीः देश में सबसे ज्यादा टेस्ट उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, तमिल नाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किए जा रहे हैं. हालांकि, महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने पॉजिटिविटी रेट बढ़ने के बावजूद पिछले 14 दिन के अंदर होने वाली टेस्टिंग कम कर दी है.

महाराष्ट्र में रिकवरी रेट

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,142 नए मामले सामने आए हैं, जिससे बुधवार को राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,17,658 हो गई. राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से 180 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 42,633 हो गई है.

महाराष्ट्र के डॉ अविनाश भोंडवे ने कहा, 'महाराष्ट्र में 17 सितम्बर से केसेस कम दिख रहे हैं, लेकिन अहम ये है कि टेस्टिंग भी कम हुई है. महत्वपूर्ण ये है कि पहले टेस्टिंग कम हुई फिर केसेस के आंकड़े कम आए, टेस्टिंग आंकड़ों के मुताबिक़ चलता तो इतने कम आंकड़े नहीं आते. प्रशासन जिस तरह से टेस्टिंग ट्रेसिंग कम कर रहा है उससे महामारी के आंकड़े और बढ़ेंगे.

दिल्ली में रिकवरी रेट 

वहीं, राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3444 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं. दिल्ली में अब तक कुल 3,10,191 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. हालांकि, दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक कुल 6128 लोगों की मौत हो चुकी है.  दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 6.24 प्रतिशत है. अभी कुल 14227 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. वहीं, कुल 24,117 मरीज संक्रमण की चपेट में हैं.

 यूपी में रिकवरी रेट 

यूपी में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 91.91 फीसदी हो गया है. नए मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण एक्टिव केस घटकर 30,416 रह गए हैं. अब तक कुल 4.59 लाख लोग कोरोना की गिरफ्त में आए हैं, जिसमें 4.22 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, मरने वालों की संख्या 6685 है.

पश्चिम बंगाल में रिकवरी रेट 

पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोविड-19 के 4069 नए मामले सामने आने के साथ ही, कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3,33,126 हो गई है. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में दी गई. इसने कहा कि 64 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 6244 हो गई है. संक्रमण से 3596 मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने की दर 87.45 फीसदी हो गई. राज्य में फिलहाल संक्रमण का उपचार करा रहे लोगों की संख्या 35,579 है. पश्चिम बंगाल में मंगलवार से कोविड-19 के 43,592 नमूनों की जांच की गई है.

देश में कोरोना रिकवरी रेट 90 प्रतिशत के करीब 

भारत में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7.5 लाख से कम रही. साथ ही मृत्युदर (सीएफआर) गिरकर 1.51 प्रतिशत पर आ गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ (0.96%), झारखंड (0.87%), आंध्र प्रदेश (0.82%), तेलंगाना (0.57%), बिहार (0.49%), असम (0.44%), ओडिशा(0.43%), केरल (0.34%) सहित 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां संक्रमण से मृत्यु दर एक प्रतिशत से कम है.

केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को संक्रमण के कुल मामलों के मुकाबले मृत्युदर (सीएफआर) को एक प्रतिशत से नीचे लाने की सलाह दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस समय 7,40,090 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं और यह कुल संक्रमितों का 9.67 प्रतिशत है. भारत में रोजाना कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की उच्च दर के साथ अधिक मरीजों के संक्रमण मुक्त होने का क्रम लगातार जारी है.

ये भी पढ़ें

दुनिया में पहली बार 24 घंटे में आए 4.36 लाख कोरोना केस, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा, देखें टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट

दो नवंबर से चरणबद्ध तरीके से खुलेगा JNU, जानिए पहले चरण में किन छात्रों को मिलेगी आने की अनुमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

वीडियोज

Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget