एक्सप्लोरर

Lalit Goyal Arrested: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी का एक्शन, रियल एस्टेट टायकून ललित गोयल गिरफ्तार

Who is Lalit Goyal: ईडी की विशेष अदालत ने ललित गोयल को पूछताछ के लिए 7 दिन के लिए ईडी रिमांड पर भेजा है.

ED Arrests IREO MD Lalit Goyal: हाल ही में पैंडोरा लीक पेपर मामले से चर्चा में आए और IREO ग्रुप के प्रबंध निदेशक ललित गोयल को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. उन पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने और उनके पैसों को इधर से उधर करने का आरोप है. ईडी की विशेष अदालत ने ललित गोयल को पूछताछ के लिए 7 दिन के लिए ईडी रिमांड पर भेजा है. गोयल पर निवेशकों के 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड मनी लॉन्ड्रिंग करने का भी आरोप है. इस गिरफ्तारी को पैंडोरा पेपर लीक मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

ईडी के एक आला अधिकारी के मुताबिक ललित गोयल के खिलाफ हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने यह FIR ललित गोयल और उनकी कंपनी IREO प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनी आई आर फिवररिवर प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ दर्ज की थी.

कई टैक्स फ्री देशों में भेजा निवेशकों का पैसा

प्रवर्तन निदेशालय के आला अधिकारी के मुताबिक जांच के दौरान यह पाया गया कि ललित गोयल और उनके सहयोगियों ने निवेशकों का पैसा कई टैक्स फ्री देशों में भेजा था इनमें ब्रिटेन वर्जिन आईलैंड, मॉरिशस आदि शामिल हैं. जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि धोखाधड़ी करने के लिए और पैसों को इधर-उधर भेजने के लिए फर्जी खर्चों को अकाउंट बुक्स में दिखाया गया. इसके लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल करते हुए अन्य रास्ते भी अपनाए गए. ईडी ने अब तक की जांच के दौरान माना है कि ललित गोयल ने लगभग 2600 करोड़ रुपये इधर से उधर किए.

ईडी के मुताबिक, ललित गोयल विदेश में बने ट्रस्ट के भी लाभकर्ता थे. साथ ही हाल ही में पैंडोरा पेपर लीक मामले में भी उनका नाम 4 कंपनियों से जुड़ गया था. यह कंपनियां ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में बताई गई थी और यह भी आरोप था कि इनमें लगभग 575 करोड़ रुपये जमा थे. ईडी ने ललित गोयल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी कराया हुआ था, जिससे वह देश छोड़कर भाग ना सके. पिछले सप्ताह ललित गोयल ने जब दिल्ली एयरपोर्ट पर देश से बाहर जाने की कोशिश की तो प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की.

जांच में नहीं कर रहे थे सहयोग

 ईडी का कहना है कि उनसे पिछले कई दिनों से पूछताछ की जा रही थी लेकिन वह ईडी के सवालों का जवाब नहीं दे रहे थे और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. उनके गोल मटोल जवाबों को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार करने का इरादा बनाया और मंगलवार सुबह गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया. गोयल की रिश्तेदारी एक बड़े भाजपा नेता के यहां भी बताई जाती है. साथ ही गोयल का दिल्ली एनसीआर में कंस्ट्रक्शन का बड़ा काम बताया जाता है. ललित गोयल को मंगलवार को ईडी की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया जहां से अदालत ने उन्हें पूछताछ के लिए 7 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें

SC on Community Kitchen: सामुदायिक रसोई बनाने पर SC सख्त, कहा- लोगों को भुखमरी से बचाना एक सरकार का कर्तव्य

Covid Vaccination: महाराष्ट्र के मंत्री बोले- मुस्लिम इलाकों में कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार सुस्त, सरकार लेगी सलमान खान की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP प्रदर्शन के बीच देशभर में बवाल, कांग्रेस दफ्तर तक मार्च करने गए पटना में BJP के दो दर्जन समर्थक घायल
LIVE: CJP प्रदर्शन के बीच बवाल, कांग्रेस दफ्तर तक मार्च करने गए पटना में BJP के कई समर्थक घायल
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Jantar Mantar CJP Protest: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा वार
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ का विपक्ष पर हमला

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget