एक्सप्लोरर

'ट्यूटर बदलना बहुत जरूरी है', सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर रविशंकर प्रसाद का तंज

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जब भी राहुल गांधी बोलते हैं, तो उनके तथ्यों का कोई आधार नहीं होता है, ऐसा लगता है कि उन्हें ट्यूटर बदलने की जरूरत है.

Parliament Winter Session: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने विनायक दामोदर सावरकर के बारे में टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि ‘ट्यूटर’ बदलना बहुत जरूरी है. उन्होंने लोकसभा में संविधान पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी को एक बार अंडमान-निकोबार की उस सेलुलर जेल में ले जाया जाना चाहिए जहां सावरकर 11 साल बंद थे.

दरअसल, राहुल गांधी ने दावा किया था कि सावरकर ने संविधान के बारे में कहा था कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है. इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री  रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘इस सदन में मैं आग्रह करूंगा कि एक बार इन्हें (राहुल) अंडमान-निकोबार की सेलुलर जेल लाया जाए, जहां सावरकर 11 साल बंद थे. मैं तीन बार गया हूं. जब भी गया हूं रोया हूं. आप अपनी राजनीति के लिए जो कुछ भी बोलिए. जिस व्यक्ति ने इतना त्याग किया है उसके बारे में इस तरह की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए.’’ राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा "राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, तो वे वैसे तथ्यों का प्रयोग करते हैं, जिसका कोई आधार ही नहीं होता है, ट्यूटर बदलना बहुत जरूरी है, ये ट्यूशन कहां से आ रहा है, यह बताना जरूरी है.’’

'हरियाणा में अच्छे बहुमत से जीते'
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में जो ऐतिहासिक जीत हुई है, 1971 के बाद किसी को इतना बहुमत नहीं आया था. हम हरियाणा में भी अच्छे बहुमत से जीते हैं. इसका मतलब है कि जनता ने सोचा कि जो अच्छा काम करेगा उसे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे औऱ जनता ने संविधान बदलने के दुष्प्रचार को भी खारिज किया.’’

'यह देश राष्ट्रवाद से चलेगा'
रविशंकर प्रसाद ने संविधान में भगवान राम, कृष्ण के चित्र होने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मान लीजिए, भारत में आज यह संविधान बनता और इन चित्रों को इसमें लाने की कोशिश करते तो ये लोग (विपक्ष) कितना हंगामा करते. आज लोगों ने स्वीकारा है कि यह देश राष्ट्रवाद से चलेगा, समर्पण से चलेगा और विकास से चलेगा.’’ उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कल्पना नहीं की जा सकती कि किस तरह से दमन हुआ था और यहां कांग्रेस के लोग संविधान की बात कर रहे हैं.

सत्ता पक्ष के सांसदों ने जताया विरोध
लोकसभा में  14 दिसंबर 2024 को संविधान दिवस को लेकर हो रहे चर्चा के दौरान राहुल गांधी के सावरकर पर दिए गए बयान से सदन में हंगामा मच गया. सत्ता पक्ष के सांसदों ने इसे सावरकर का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध जताया.

ये भी पढ़ें: ओवैसी ने सदन में बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए उठाई आवाज, जानें, एस जयशंकर ने क्या दिया जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 7 घंटे होगी बहस
Live: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 7 घंटे होगी बहस
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget