एक्सप्लोरर

हेलीकॉप्टर ड्रोन से सेना को सप्लाई किए जाएंगे राशन-तेल जैसे सामान, HAL ने किया है तैयार

ये आरयूएवी 25-30 किलो तक का वजन उठा सकता है. ऐसे में सैनिकों के लिए राशन, खान-पीने का सामान, केरोसिन और स्मॉल-आर्म्स तक ये उठाकर ले जा सकता है.

बेंगलुरू: चीन से सटी एलएसी पर सैनिकों को राशन, केरोसिन ऑयल और दूसरे सामान की सप्लाई के लिए एचएएल ने आरयूएवी यानी रोटरी-यूएवी तैयार किया है. अभी तक 17-18 हजार फीट की उंचाई पर ये सप्लाई खच्चर, घोड़ों और ऊंट के जरिए की जाती है, जिसमें बहुत समय लगता है. इसीलिए हेलीकॉप्टर-ड्रोन को सेना की सप्लाई के लिए एचएएल ने तैयार किया है. एयरोइंडिया शो के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एचएएल पवेलियन के दौरे के दौरान इस आरयूएवी में खास दिलचस्पी दिखाई.

आपको बता दें कि चीन के पास पहले ही से इस तरह के आरयूएवी‌(रोटरी अनमैन्ड एरियल व्हीकल) हैं और एलएसी पर टकराव के दौरान चीन ने अपने आरयूएवी का एक वीडियो भी जारी किया था.

हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के डायरेक्टर (आर एंड डी) अरूप चैटर्जी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में बताया कि अगले साल यानी जून 2022 तक ये आरयूएवी बनकर तैयार हो जाएगा और साल के अंत तक सेना को सौंप दिया जाएगा. क्योंकि इस रोटरी-यूएवी को थलसेना की जरूरत के हिसाब से तैयार किया गया है.

ये आरयूएवी 25-30 किलो तक का वजन उठा सकता है. ऐसे में सैनिकों के लिए राशन, खान-पीने का सामान, केरोसिन और स्मॉल-आर्म्स तक ये उठाकर ले जा सकता है. इस आरयूएवी की रेंज करीब 50 किलोमीटर तक है और 18-20 हजार फीट की उंचाई पर सेना की बीओपी यानी बॉर्डर आउट पोस्ट (चौकियों) तक सामान ले जाने में सक्षम है.

दरअसल, हाल ही में जब पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर चीन से टकराव शुरू हुआ तो सैनिकों तक सप्लाई पहुंचाने के लिए भारत ने खच्चर, घोड़ों और ऊंट की मदद से सामान भिजवाया था. लेकिन इस सब से ज्यादा समय तो लगता ही है.

एयरो इंडिया के आखिरी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जब एचएएल के दौरे पर पहुंचे तो उन्होनें इस आरयूएवी के बारे में एचएएल के चैयरमैन, आर. माधवन और डायरेक्टर, अरूप चैटर्जी से पूरी जानकारी ली.

लाल किला हिंसा: पुलिस ने 45 और उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की, लेकिन मास्टरमाइंड अब भी पकड़ से बाहर

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget