एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर आरोपों पर कांग्रेस का जवाब, सुरजेवाला ने कहा- जावड़ेकर राजनीतिक संतुलन खो चुके हैं

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान के लिए मददगार साबित हो रहे हैं और राहुल गांधी पाकिस्तान के हाथ में खेल रहे हैं. इस पर कांग्रेस ने जवाब देते हुए कहा है कि जावड़ेकर का सियासी संतुलन खो चुका है.

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों का पाकिस्तान इस्तेमाल कर रहा है इन आरोपों पर आज कांग्रेस ने जवाब दिया है और बीजेपी पर पलटवार किया है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी के मंत्री प्रकाश जावडे़कर राजनीतिक संतुलन खो चुके हैं और इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. दरअसल सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि बीजेपी पहले से ही कहती आ रही है कि कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान के लिए मददगार साबित हो रहे हैं और राहुल गांधी पाकिस्तान के हाथ में खेल रहे हैं.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रकाश जावड़ेकर राहुल गांधी के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं जबकि राहुल गांधी ने साफ कहा है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है. बीजेपी और उसके अनभिज्ञ मंत्रियों के बयान देश को भ्रमित कर रहे है.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने सुबह ही अपने बयान में साफ कहा है कि कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा. जो हिंसा हो रही है पाकिस्तान उसका जनक है. राहुल गांधी जी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान समेत किसी देश को हमारे बीच आने का अधिकार नही है. कैसे आतंकवादी पाकिस्तान में पनप रहे हैं, पाकिस्तान उस पर भी जवाब दे और कांग्रेस की और से हम ये भी कहते हैं बलूचिस्तान में जो हो रहा है उसके बारे में विश्व को बताए. दुनिया में जितने आतंकवादी संगठन है उनका जनक पाकिस्तान है ये सब वहां की सरकार और फ़ौज की देखरेख में पनपते हैं. हम पाकिस्तान से कहना चाहते हैं कि बाज़ आ जाए और आज के बाद हमारे बीच में आने की हिमाक़त मत करना.

इसके अलावा रणदीप सुरजेवाला ने ये भी कहा कि आज संविधान पर विश्वास रखने वाला व्यक्ति के मन में खेद का भाव है जो न्यायपालिका संविधान के पहरी बन कर रक्षा करते हैं और इसका आकलन सरकार को भी करना चाहिए.

दरअसल पाकिस्तान ने हाल ही में कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र को लिखी है. इस चिट्ठी में पाकिस्तान ने राहुल गांधी के ट्वीट का जिक्र करते हुए कश्मीर में आम नागरिकों पर हिंसा की बात कही थी. इसी को लेकर बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर है. इस चिट्ठी में पाकिस्तान ने राहुल गांधी के ट्वीट का जिक्र करते हुए कश्मीर में आम नागरिकों पर हिंसा की बात कही थी. चिट्ठी में पाकिस्तान ने महबूबा मुफ्ती के ट्वीट को भी शामिल किया है.

हालांकि आज ही राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा था कि मैं इस सरकार से कई मुद्दों पर असहमत हूं. लेकिन मैं यह बिल्कुल स्पष्ट कर दूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और इसमें पाकिस्तान या किसी दूसरे देश के दखल की कोई जगह नहीं है. राहुल गांधी ने अगले ट्वीट में लिखा, ''जम्मू-कश्मीर में हिंसा हुई है. हिंसा है क्योंकि यह पाकिस्तान द्वारा उकसायी और समर्थित है जिसे दुनिया भर में आतंकवाद का प्रमुख समर्थक माना जाता है.''

राहुल गांधी पर आरोपों पर कांग्रेस का जवाब, सुरजेवाला ने कहा- जावड़ेकर राजनीतिक संतुलन खो चुके हैं

वायनाड: राहुल गांधी को एक शख्स ने किया किस, ऐसा था कांग्रेस नेता का रिएक्शन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने चिन्मयानंद मामले में स्वतः संज्ञान लेकर यूपी के डीजीपी को नोटिस भेजा सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद कल जम्मू-कश्मीर जाएंगे सीताराम येचुरी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके बोले- इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान
LIVE: CJP के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में Youth for Viksit Bharat सम्मेलन, 6000 युवाओं की भागेदारी
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में Youth for Viksit Bharat सम्मेलन, 6000 युवाओं की भागेदारी
Explained: एयरपोर्ट पर गरबा, होटल से तौलिया चोरी और मंदिर में रील! कैसे दुनिया के ‘बदसूरत यात्री’ बने भारतीय टूरिस्ट?
दुनिया के ‘बदसूरत यात्री’ बने भारतीय टूरिस्ट! एयरपोर्ट पर गरबा और तौलिया चोरी समेत बहुत कारनामे
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन

वीडियोज

TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget