एक्सप्लोरर

योग दिवस: रांची के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम, 40 हजार लोगों के साथ करेंगे योग

21 जून यानि योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची में सुबह 40 हजार लोगों के साथ योग करेंगे.

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची में हो रहे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष विमान से गुरुवार रात लगभग साढ़े दस बजे यहां पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि प्रवास करेंगे. आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नई दिल्ली से विशेष विमान से रात 10.20 बजे यहां पहुंचेंगे. हवाई अड्डे पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास उनका स्वागत करेंगे.

प्रधानमंत्री रांची में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में सुबह छह बजे धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में चालीस से पचास हजार लोगों के साथ योग करेंगे. इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बार फिर मुख्य कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और बाद में स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘योग जोड़ने का काम करती है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं. इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग’ यानि 'योग फॉर हार्ट’ रखा गया है.

रांची के उपायुक्त राय ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, अस्थायी शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और एनडीआरएफ के साथ सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. शुक्रवार सुबह योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मंच पर प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम स्थल पर योग करने वालों के लिए सुबह 3 बजे से प्रवेश प्रारम्भ होगा. प्रवेश के लिए 11 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं. योग करने वाले सभी लोग आयोजन स्थल पर सुबह पांच बजे तक प्रवेश कर सकें.

योग शिविर में आने वालों के आवागमन हेतु मुफ्त बस सेवा का परिचालन मध्य रात्रि से प्रारंभ हो जायेगा. योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हो रहे लगभग 40 से 50 हजार लोगों में से 35 हजार तक आम जन होंगे. इस कार्यक्रम के लिए 10 हजार लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है. इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची में लोगों का उत्साह चरम पर है और प्रधानमंत्री के साथ योग करने के लिए लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए आनलाइन पंजीकरण प्रशासन को रोकना पड़ा है.

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक अनीस गुप्ता ने बताया कि जिला बल, झारखंड सशस्त्र बल और त्वरित कार्यबल के जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात किए गए हैं. 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई है. हर जांच बिंदू पर 6-7 डीएफएमजी लगाए गए हैं.

पार्किंग एरिया में भी जवान तैनात रहेंगे. लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं। रांची के उपायुक्त महिमापत रे ने बताया कि इन सब के अलावा कार्यक्रम स्थल में 400 अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गयी है. दो सौ से ज्यादा पेयजल केन्द्र बनाये गये हैं। एक सौ के पानी के टैंकर लगाये गये हैं और आठ मेडिकल रिस्पांस टीमों एवं 21 एंबुलेंस की तैनाती की गयी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget