एक्सप्लोरर

दिल्ली: रामविलास पासवान ने 420 रुपये किलो खरीदा सेब, सेबों की चमक से चकराए मंत्री ने भेजी जांच टीम

केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान को दिल्ली में खान मार्केट के एक दुकानदार ने मोम का लेप लगा हुआ सेब बेच दिया. इस बात की खबर मंत्री को तब लगी जब वह सलाद बनाने के लिए इसे काट रहे थे. इसके बाद जांच टीम ने उस दुकान में अनेक कमियां पाईं.

नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान दिल्ली के खान मार्केट में एक दुकानदार की चालाकी के शिकार हुए हैं. दरअसल, सेब को चमकाने के लिए उसपर मोम लगाकर दुकानदार ने इसे केंद्रीय मंत्री को बेच दिया. इस बारे में खाद्य और उपभोक्ता मंत्री को खबर तब लगी जब वह घर पर सलाद बनाने के लिए खुद सेब को काट रहे थे. सेब को काटने के दौरान रामविलास पासवान के पूरे में हाथ में मोम लग गया. बता दें कि ये सेब रामविलास पासवान ने 420 रुपए किलो के हिसाब से दिल्ली के खान मार्केट की एक दुकान से मंगवाया था.

रामविलास पासवान सेब पर मोम का लेप देखकर हैरान रह गए. इसके बाद उन्होंने मंत्रालय की एक टीम को उस फल वाले की जांच के लिए भेजा. दुकान में जांच करने गई टीम तब सकते में आ गई जब उस फल की दुकान के नाप तौल में भी गड़बड़ी का पता चला. सेब का वजन करीब 300 ग्राम कम पाया गया. वजन कम रखने के लिए मंत्रालय के नापतौल विभाग की ओर से फलवाले का चालान किया.

जानकारी हो कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी एफएसएसएआई करती है और यह स्वास्थ्य मंत्रालय के अंदर आती है ऐसे में सेब के सैंपल को जांच के लिए एफएसएसएआई के पास भेज दिया गया है. धोखा खाने के बाद केंद्रीय मंत्री ने अब लोगों से चमकाने वाले फलों से सावधान रहने की सलाह दी है. उन्होंने लोगों से फलों को अच्छी तरह धोखकर खाने की अपील की है. मंत्री ने इस तरह की किसी सूचना के लिए लोगों से ग्राहक मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने को कहा है. मंत्रालय इस संबंध में जल्द ही एक एप लॉन्च कर सकता है.

यह भी पढ़ें-

उद्धव ठाकरे ने कहा- यदि सावरकर प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान नहीं होता

दिल्ली: पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

दिल्ली: केजरीवाल सरकार के ऑड-ईवन लागू करने के फैसले को एनजीटी में चुनौती, आज होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget