एक्सप्लोरर

सभी दिव्यांगजनों को भी मिलेगा सस्ता अनाज, रामविलास पासवान ने दिया राज्यों को निर्देश

केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला लिया है. अंत्योदय अन्न योजना के तहत अब दिव्यांगजनों को सस्ता अनाज मिल सकेगा. भारत में दिव्यांगजनों की कुल आबादी क़रीब 2.70 करोड़ यानि कुल आबादी का क़रीब 2.22 फ़ीसदी है.

नई दिल्लीः अब देश के सभी दिव्यांगजन भी सरकार से मिलने वाले सस्ते अनाज के हक़दार बन गए हैं. सरकार ने साफ़ किया है कि वैसे सभी दिव्यांगजन जो सरकार से सस्ता अनाज लेने के इच्छुक हैं वो अंत्योदय अन्न योजना के तहत इसका लाभ ले सकेंगे.

केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान के मुताबिक़ ये फ़ैसला दिल्ली उच्च न्यायालय के उस निर्देश के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि दिव्यांगजनों को सरकार की सस्ता राशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. पासवान ने ट्वीट कर कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश को उन्होंने काफ़ी गम्भीरता से लिया है.

न्यायालय के निर्देश के बाद अंत्योदय अन्न योजना में पहले मौजूद प्रावधान को लागू करने का आदेश दिया गया है. इस योजना में लाभार्थियों को प्रति परिवार हर महीने 35 किलो अनाज सस्ते दर पर मिलता है. योजना की शुरुआत 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान की गई थी.

रामविलास पासवान ने ट्वीट कर कहा कि अंत्योदय अन्न योजना से दिव्यांगों को 35 किलो अनाज प्रति परिवार प्रति माह मिल सकेगा. उनके मुताबिक़ अंत्योदय अन्न योजना के तहत लाभार्थियों की सूची तैयार करने की ज़िम्मेदारी राज्य सरकारों की है और उन्हें अपने यहां रहने वाले सभी दिव्यांगजनों को तुरन्त इसमें शामिल करना चाहिए.

2016 में संशोधित 2011 की जनगणना के मुताबिक़ भारत में दिव्यांगजनों की कुल आबादी क़रीब 2.70 करोड़ यानि कुल आबादी का क़रीब 2.22 फ़ीसदी है. पासवान के आदेश के मुताबिक़ ये सभी लोग सस्ते अनाज के हक़दार हो गए हैं चाहे वो बीपीएल परिवारों में आते हों या नहीं. रामविलास पासवान ने ये भी बताया कि उन्होंने राज्य सरकारों से सभी दिव्यांगजनों को पीएम ग़रीब कल्याण योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ़्त अनाज देने को भी कहा है.

इसे भी देखेंः

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2436 नए मामले आए, 50 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 286 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 के बाद अब E25 और E85 की तैयारी, क्या आपकी गाड़ी झेल पाएगी नया फ्यूल? समझें सब कुछ
E20 के बाद अब E25 और E85 की तैयारी, क्या आपकी गाड़ी झेल पाएगी नया फ्यूल? समझें सब कुछ
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget