एक्सप्लोरर

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: केंद्र सरकार के दफ्तरों के साथ इन राज्यों में भी हाफ डे छुट्टी, 22 जनवरी को बैंकों में भी आधे दिन होगा काम

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों के बीच कई राज्यों ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है.

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर अयोध्या तैयार है. इस बीच मोदी सरकार ने गुरुवार (18 जनवरी, 2024) को ऐलान किया कि केंद्र सरकार के सभी कार्यालय 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.

इसके बाद एबीपी न्यूज़ को सूत्रों ने बताया कि बीजेपी शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश रहेगा. गैर बीजपी शासित राज्य ओडिशा ने भी दोपहर के ढाई बजे तक की छुट्टी की घोषणा की है. इसके अलावा सरकारी बैंकों में भी आधे दिन की छुट्टी रहेगी.

केंद्र सरकार ने क्या कहा?
कार्मिक मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा, “अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा. इस उत्सव में कर्मचारी भाग ले सकें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.”

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “इसे लेकर देशभर में जनता की काफी मांग थी. 22 जनवरी को केंद्र सरकार के कार्यालयों को आधे दिन के लिए बंद करने का निर्णय जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया है.”

बैंक रहेंगे बंद 
बैंक, बीमा कंपनियां और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आधे दिन का अवकाश रहेगा. वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग का आदेश सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों पर भी लागू होगा ताकि कर्मचारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग ले सकें. 

राजस्थान, असम और ओडिशा में छुट्टी का ऐलान
राजस्थान, असम और ओडिशा में सरकारी ऑफिस 22 जनवरी की दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे. 

यूपी में क्या बंद रहेगा?
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आदेश में कहा था कि रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए 22 जनवरी को राज्य में शैक्षिणक संस्थान बंद रहेंगे. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कहा कि इसे दिवाली की तरह मनाएं. साथ ही राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेगी. 

गोवा के सीएम ने क्या कहा?
गोवा में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है. इसके तहत सरकारी ऑफिस, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. राज्य के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा था कि ऐसा लोगों का उत्साह देखते हुए किया गया है. उन्होंने कहा था, ''मैं अपील करता हूं कि इसे दिवाली की तरह मनाएं.'' 

हरियाणा में बंद रहेंगे स्कूल
हरियाणा में 22 जनवरी के दिन स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा शराब की ब्रिकी नहीं होगी. 

मध्य प्रदेश में क्या बंद रहेगा?
मध्य प्रदेश में भी सभी शैक्षणिक संस्थान नहीं खुलेंगे. साथ ही यहां ड्राई डे रहेगा. राज्य के सीएम मोहन यादव ने कहा था कि ऐसा लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है. 

छत्तीसगढ़ में क्या ऐलान हुआ?
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार ने घोषणा की कि राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए राज्य में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी. साथ ही राज्य में 22 जनवरी को ड्राई डे रहेगा. 

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने क्या कहा?
बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को लिखे पत्र में कहा कि छुट्टी होगी तो कानूनी बिरादरी के सदस्य और कोर्ट के कर्मचारियों को अयोध्या और अन्यत्र संबंधित समारोहों में भाग लेने या देखने का मौका मिलेगा. 

पत्र में लिखा गया, ‘‘इस आयोजन के धार्मिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के आलोक में मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, जिला अदालतों और अन्य अदालतों में छुट्टी घोषित करने पर विचार करें.’’

ये भी पढ़ें- रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की रहेगी छुट्टी, मोदी सरकार का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget