एक्सप्लोरर

Ravi Kishan on Ram Mandir: 'राम मंदिर में नहीं लगा है सरकार का एक भी पैसा', रवि किशन ने किया साफ, विपक्षियों पर बोले- कोई रो रहा तो कोई रात को मांग रहा माफी

Ravi Kishan on Ram Mandir: गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने दावा किया कि पूरा देश राममय हो चुका है. वह जहां भी गए वहां उन्हें लोग राम की धुन में रमे नजर आए.

Ravi Kishan on Ram Mandir: उत्तर प्रदेश (यूपी) के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रवि किशन ने साफ किया है कि अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े निर्माण कार्य में केंद्र सरकार का एक पैसा नहीं लगा है. यह मंदिर आम लोगों के रुपयों से बन रहा है. गुरुवार (18 जनवरी, 2024) को ये बातें उन्होंने उन सियासी आरोपों को लेकर कहीं जिनमें कहा गया कि राम मंदिर का उद्घाटन समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सियासी कार्यक्रम है और उसके पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हाथ है.  

एक्टिंग की दुनिया से पॉलिटिक्स में आने वाले रवि किशन ने मंदिर निर्माण को लेकर होने वाली सियासी बयानबाजी की कड़ी आलोचना की. उन्होंने इस बाबत कहा कि विरोध करने वालों को होश में आने और सच से सामना करने की जरूरत है. उनके मुताबिक, पीएम मोदी ही वह व्यक्ति हैं जिन्होंने देश की राजनीति का पूरा चेहरा बदला है.

'INDIA' नेताओं का बिना नाम लिए कहीं ये बातें
राम मंदिर के समारोह में शामिल न होने वालों को लेकर भाजपा सांसद बोले- यह प्रभु राम का कार्यक्रम है. कोई नास्तिक स्वभाव का है. हमने सुना है कि कोई रो रहा है और कोई रात में पूजा भी कर रहा है और माफी भी मांग रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के लोगों को दिन में राजनीति करनी है. उन्हें डर है कि कहीं उनकी राजनीति न खत्म हो जाए. कोई बिलबिलाकर बिस्तर से गिर रहा है.

'Lok Sabha Elections 2024 आते-आते सब हिंदू हो जाएंगे' 
रवि किशन ने आगे दावा किया कि देखिएगा कि 22 जनवरी 2024 तक कितने लोग हिंदू बन जाएंगे और कितने गले में घंटी बांधकर घूमेंगे. सब चुनाव आते-आते हिंदू बन जाएंगे. ये सारी चीजें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीजेपी, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद (विहिप), कारसेवकों, साधु-संतों, सारे आध्यात्मिक लोगों और सनातनी विचारधारा का एजेंडा थीं.

खुद को बताया Ram की गिलहरी, बोले- हमारी क्या औकात...
'अयोध्या के श्रीराम' नाम के अपने गीत को लेकर वह बोले, "हम तो गिलहरी हैं. हमारी क्या औकात है...प्रभु राम के सेतु को बनाने के लिए जैसे गिलहरियां और वानर लग गए थे, हम भी उसी तरह की सेना हैं. छोटी सी एक आहूति और प्रस्तुति है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget