एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र बीजेपी ने भेजी 9 नामों की लिस्ट, जानिए किन तीन नेताओं का नाम हो सकता है फाइनल

Rajya Sabha Elections 2024: दिल्ली में पार्टी के आलाकमान यह तय करेंगे कि वे कौन से नाम होंगे, जिन्हें नामांकन करने का मौका मिलेगा. महाराष्ट्र से राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव होंगे.

Rajya Sabha Elections 2024 Update: अगामी 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव वाले हैं, जिसमें महाराष्ट्र की 6 सीटें शामिल हैं. इसे लेकर सत्ताधारी पार्टियों के गठबंधन महायुति (बीजेपी, अजीत पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना) का दावा है कि इसमें से 5 सीटें महायुति को मिलेगी. इन पांच सीटों में से तीन सीटें बीजेपी के खाते में जाएंगी. 

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी की ओर से राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर उसे दिल्ली भेज दिया गया है. इस वजह से बीजेपी की ओर से राज्यसभा के लिए नामांकन किसे मिलेगा इसका आखिरी फैसला दिल्ली में बैठे पार्टी के टॉप के नेता तय करेंगे.

इन नेताओं के नाम भेजे गए दिल्ली

बीजेपी की ओर से दिल्ली भेजी गई सूची में नारायण राणे, विनोद तावड़े, पंकजा मुंडे, विजया रहाटकर, अमरीश पटेल, माधव भंडारी, चित्रा वाघ, हर्षवर्धन पाटिल और संजय उपाध्याय के नाम शामिल हैं. ऐसे में अब यह देखना अहम होगा कि इन 9 नेताओं में से किन 3 नेताओं को राज्यसभा का नामांकन भरने का मौका मिलेगा.

27 फरवरी को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने 29 जनवरी को घोषणा की थी कि 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा. 13 राज्यों के 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होने वाला है, जबकि दो राज्यों के छह सदस्य 3 अप्रैल को रिटायर होने वाले हैं.

राज्यसभा की कहां कितनी सीट

देश के जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश (10), महाराष्ट्र (6), बिहार (6), पश्चिम बंगाल (5), मध्य प्रदेश (5), गुजरात (4), कर्नाटक (4), आंध्र प्रदेश (3), तेलंगाना (3), राजस्थान (3), ओडिशा (3), उत्तराखंड (1), छत्तीसगढ़ (1), हरियाणा (1), और हिमाचल प्रदेश (1) शामिल हैं.

राज्यसभा के सदस्य का कार्यकाल छह वर्ष का होता है. बिहार की छह राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन ने गुरुवार (7 फरवरी) को अधिसूचना जारी की थी. इन छह सीटों पर सांसदों का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है. वहीं राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिये नामांकन की प्रक्रिया आठ फरवरी को शुरू हुई.

ये भी पढ़ें : सोनिया गांधी हिमाचल से चुनी जा सकती हैं सांसद, कांग्रेस के खाते में आने वाली हैं राज्यसभा की 10 सीटें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच लोकसभा से वंदे मातरम् बिल पास
विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच लोकसभा से वंदे मातरम् बिल पास
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget