एक्सप्लोरर

राज्यसभा में 20 महीने से खाली पड़ी हैं 2 मनोनीत सीटें, जानिए क्या होती हैं नॉमिनेटेड सदस्यों की शक्तियां

Rajya Sabha Members: संसद के उच्च सदन के तौर पर राज्यसभा को जाना जाता है. इसमें 12 सांसदों को राष्ट्रपति मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्यसभा के लिए नामित हैं.

Rajya Sabha: राज्यसभा में एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला देखने को मिल रहा है. संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में मनोनीत सदस्यों की दो सीटें 20 महीने से ज्यादा वक्त से खाली हैं. हालांकि, इसकी वजह से विधायी कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं देखने को मिला है, लेकिन उच्च सदन में इतने लंबे समय तक सीटों का खाली रहना काफी हैरानी भरा लगता है. सरकार चाहे तो बड़ी आसानी से इन दोनों ही सीटों को भरने के लिए दो उपयुक्त उम्मीदवारों को चुन सकती है. 

केंद्र सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति के जरिए राज्यसभा के लिए मनोनीत सदस्यों को नामांकित किया जाता है. साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा में विशेष ज्ञान रखने वाले 12 सदस्यों का नाम केंद्र सरकार राष्ट्रपति के पास भेजती है, जिन्हें राज्यसभा भेजा जाता है. नामांकित कैटेगरी के तहत 7 सीटें अप्रैल-मई 2022 से खाली पड़ी थीं. हालांकि, इन 7 सीटों में से 5 भर चुकी हैं, लेकिन मई 2022 से ही दो सीटें अभी तक खाली पड़ी हुई हैं. इनके लिए कोई नाम भी नहीं दिया गया है. 

किन पांच लोगों को 2022 में भेजा गया राज्यसभा? 

राष्ट्रपति के जरिए नामांकित कर मनोनीत सदस्यों के तौर पर जिन पांच लोगों को राज्यसभा भेजा गया. उसमें पीटी उषा (एथलीट), डीवी हेगड़े (सामाजिक कार्यकर्ता), वी विजेंद्र प्रसाद (स्क्रीनराइटर-डायरेक्टर) और इलैयाराजा (म्यूजिक कंपोजर) शामिल हैं. इन चार लोगों को तो जुलाई 2022 में ही राष्ट्रपति ने नामांकित कर राज्यसभा भेजा. हालांकि, पांचवें मनोनीत सदस्य गुलाम अली थी, जिन्हें राष्ट्रपति ने सितंबर 2022 में नामांकित कर राज्यसभा भेजा. 

मनोनीत सदस्यों के पास क्या शक्तियां होती हैं? 

मनोनीत सदस्यों के पास संसद के निर्वाचित सदस्यों के बराबर ही शक्तियां और विशेषाधिकार होते हैं. वे किसी अन्य सदस्य की तरह की राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लेते हैं. हालांकि, उनके पास राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग का अधिकार नहीं होता है. मगर वे भारत के उपराष्ट्रपति के चुनाव में वोट कर सकते हैं. मनोनीत सदस्य चाहें तो राज्यसभा सदस्य बनने के छह महीने के भीतर किसी राजनीतिक पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं. वर्तमान में 10 मनोनीत सदस्यों में से पांच बीजेपी से हैं. 

राम शाकाल, राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह, महेश जेहमलानी और गुलाम अली ने राज्यसभा सदस्य बनने के बाद बीजेपी ज्वाइन किया. गुलाम अली सितंबर 2028 में रिटायर होंगे, जबकि अन्य चार लोग इस साल जुलाई में रिटायर हो रहे हैं. पांच अन्य मनोनीत सदस्य जो नामांकित होने के बाद किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हुए, उनमें रंजन गोगोई (भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश), पीटी उषा, डीवी हेगड़े, वी विजयेंद्र प्रसाद और इलैयाराजा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: क्या है लोकसभा और राज्य सभा में अंतर, जानिए दोनों सदनों की विशेष शक्तियों का बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget