एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के बाद अब भारत ने चीन को दे दिया सीधा मैसेज- 'बॉर्डर पर नए तनाव से बचें'

Rajnath Singh SCO Meeting: SCO समिट के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री डोंग जुन से मुलाकात की और स्पष्ट संदेश दिया कि सीमा पर नई जटिलताओं से बचना चाहिए।

Rajnath Singh SCO Meeting: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री डोंग जुन से क़िंगदाओ में मुलाकात की. इस मुलाकात में राजनाथ सिंह ने साफ शब्दों में चीन को संदेश दिया कि दोनों देशों को किसी भी नए तनाव से बचना चाहिए और सीमा पर शांति बनाए रखना जरूरी है.

बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भी बातचीत हुई. यह यात्रा पिछले छह वर्षों से स्थगित थी. राजनाथ सिंह ने अपनी पोस्ट में बताया कि अब यह यात्रा दोबारा शुरू होने जा रही है.

कोविड-19 और सीमा विवाद के चलते टल गई थी कैलाश मानसरोवर यात्रा
गौरतलब है कि यह यात्रा पहले 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण रोकी गई थी, लेकिन इसके बाद लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैन्य टकराव के चलते यात्रा को फिर से शुरू नहीं किया जा सका. राजनाथ सिंह का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब भारत और चीन के बीच सीमा विवाद अब भी पूरी तरह सुलझा नहीं है. उनकी इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच बातचीत और शांति बहाली की दिशा में एक जरूरी कदम माना जा रहा है.

भेंट की खास पेंटिंग
राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष को बिहार की एक मधुबनी पेंटिंग भी भेंट की. यह पारंपरिक कला शैली, जिसे मिथिला पेंटिंग के नाम से भी जाना जाता है, बिहार के मिथिला क्षेत्र से जुड़ी है. इस कला की खासियत बारीक रेखांकन, चमकदार रंगों, खूबसूरत पैटर्न और जनजातीय आकृतियों में होती है. मधुबनी चित्रकला अपनी जीवंत मिट्टी जैसे रंगों और विशिष्ट डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध है.

राजनाथ सिंह ने SCO दस्तावेज पर नहीं किए हस्ताक्षर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के किंगदाओ शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने SCO द्वारा तैयार किए गए घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, दस्तावेज में आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे को कमजोर दिखाया गया था, जिससे भारत के सख्त रुख को नुकसान पहुंच सकता था. इसी कारण राजनाथ सिंह ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए.

राजनाथ सिंह का तीखा हमला- आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को भुगतने होंगे अंजाम

SCO बैठक के दौरान अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उस पर करारा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो देश आतंकवाद को पालते-पोसते हैं और उसे अपने लालची मकसदों के लिए इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को एक नीति के औजार के रूप में इस्तेमाल करते हैं और आतंकियों को शरण देते हैं. राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि ऐसे दोहरे मानदंड अब और नहीं चल सकते और SCO को ऐसे देशों की आलोचना करने से पीछे नहीं हटना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget