एक्सप्लोरर

किरण बेदी ने अपने विवादास्पद ट्वीट पर माफी मांग ली, अब विवाद खत्म करें- केंद्र

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष से कहा कि पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने माफी मांग ली है और अब इस मामले को खत्म कर देना चाहिए.

नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने चेन्नई में जलसंकट पर किए अपने विवादास्पद ट्वीट पर 'बेहद खेद' जताया है. उन्होंने सदन से इस मामले पर विराम लगाने का आग्रह किया. मंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय ने बेदी की टिप्पणी पर ध्यान दिया है. बेदी ने अपनी टिप्पणी में चेन्नई में जल संकट के लिए तमिलनाडु की भ्रष्ट राजनीति को जिम्मेदार ठहराया है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि बेदी की टिप्पणी के मामले को सदन में द्रमुक नेता टी.आर. बालू ने बुधवार को उठाया भी था. उन्होंने कहा, "किरण बेदी ने बेहद खेद जताया है." बेदी का बयान पढ़ते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने जो भी लिखा गया, वह लोगों के नजरिए से था और इसे उन्होंने निजी तौर पर साझा किया. यह ऐसे समय में आया जब लोग चेन्नई में पानी की कमी से परेशान थे.

सिंह ने बेदी के हवाले से कहा, "मैं स्वीकार करती हूं कि इससे बचा जा सकता था और मुझे इस तरह से सार्वजनिक रूप से साझा नहीं करना चाहिए. मैंने भी इसे महसूस किया. इसलिए मैंने अपने साझा किए गए को डिलीट कर दिया."

बेदी ने कहा, "मैं तमिलनाडु के लोगों के प्रति बहुत ज्यादा सम्मान रखती हूं, जिस तरह से मैं पुडुचेरी के लोगों के लिए रखती हूं. बीते तीन सालों से पुडुचेरी के लोगों का मैं बेहद लगन के साथ सेवा कर रही हूं.मेरी कभी किसी को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं रही. किसी को ठेस पहुंचा हो तो बेहद अफसोस है."

मंत्री के किरण बेदी का बयान विपक्ष के व्यवधान के बीच पढ़ा. राजनाथ सिंह ने सदस्यों से बेदी के बयान के मद्देनजर मामले पर विराम लगाने का आग्रह किया. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बेदी पर तमिलनाडु के लोगों का अपमान करने का अरोप लगाया.

विवाद क्या हुआ था

दरअसल, सारा विवाद किरण बेदी के हटाए जा चुके उस ट्वीट से शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने तमिलनाडु खासकर चेन्नई में पैदा हुई पानी की समस्या के लिए वहां की सरकार और भ्रष्ट राजनीतिज्ञों पर निशाना साधने की कोशिश की थी. अपने ट्वीट में पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर ने जल संकट के लिए, "खराब शासन, भ्रष्ट राजनीति, उदासीन अफसरशाही के साथ बहुत ज्यादा स्वार्थी और लोगों के कायर रवैये " को जिम्मेदार ठहराया था. लेकिन, वो तमिलनाडु से सटे पुडुचेरी की उपराज्यपाल हैं, इसलिए उनका ये बयान बहुत बड़े विवाद की वजह बन गया और आखिरकार उन्हें इसे हटाकर माफी मांगनी पड़ गई.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget