पूर्व सैनिकों से मिली सीडीएस पद सृजित करने की प्रेरणा- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह जयपुर में सप्तशक्ति कमान में राष्ट्रीय गौरव सेनानी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने पूर्व सैनिकों को संबोधित किया. इस दौरान सीडीएस बिपिन रावत और थलसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद थे.

जयपुर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ या सीडीएस) पद सृजित करने की प्रेरणा उन्हें पूर्व सैनिकों से ही मिली थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अगर आज सुरक्षित है तो इसका पूरा श्रेय सेना के जवानों को जाता है. रक्षा मंत्री जयपुर में सप्तशक्ति कमान में राष्ट्रीय गौरव सेनानी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे.
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘सीडीएस पर देश में 20-21 साल से चर्चा चल रही थी. लेकिन रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद जैसे ही मैंने प्रधानमंत्री से चर्चा की तो उन्होंने क्षण भर की देर नहीं लगाई. उन्होंने हां कह दिया. जून में हमारी उनसे इस पर चर्चा हुई और 15 अगस्त को घोषणा कर दी गयी.’’ उन्होंने कहा कि सीडीएस पद सृजित करने की प्रेरणा पूर्व सैनिकों से मिली थी.
दिल्ली पुलिस को कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा-आप ऐसे बर्ताव कर रहे हैं जैसे जामा मस्जिद पाकिस्तान में हो
गृहमंत्री ने कहा, ‘‘भारत आज सुरक्षित है, भारत की सीमाएं, भारत की एकता और अखंडता सुरक्षित है तो इसका पूरा श्रेय भारत आप जैसे बहादुर लोगों को देना चाहता है, देश की सेना के जवानों को देना चाहता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान की परंपरा लंबे समय से इस देश में चली आ रही है. मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कोई सैनिक सेना के लिए अपनी सक्रिय सेवा भले ही छोड़ दे मगर सेना को अपने सैनिकों को एक संस्था के रूप में कभी नहीं छोड़ना चाहिए. कार्यक्रम में थलसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद थे.
यह भी देखें
Source: IOCL


























