एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह ने PM मोदी को ‘24 कैरेट का सोना’ बताया, बोले- उनकी मंशा पर शक मत कीजिए

वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24 कैरेट का सोना बताया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की मंशा पर किसी को शक नहीं करना चाहिए.

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर मुसलमानों में “गलतफहमी पैदा करने के लिये” विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री “24 कैरेट का सोना” हैं और उनकी मंशा पर शक नहीं किया जाना चाहिए. दिल्ली के महरौली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी मूल निवासी “मुस्लिम भाई” पर उंगली नहीं उठा सकता.

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा वोट हासिल करने के लिये मुसलमानों में डर भरा जा रहा है. उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री 24-कैरेट हैं. उनकी मंशा पर शक नहीं किया जा सकता.” राजनाथ ने कहा कि यह सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ में भरोसा करती है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है. राजनाथ सिंह ने कहा, “मेरा मानना है कि नेताओं को वादे नहीं करने चाहिए, और अगर वे करते हैं, तो फिर उन्हें निभाने के लिये उन्हें किसी भी हद तक जाना चाहिए.”

बीजेपी ने लड़कियों को स्कूटी देने का किया वादा 

गौरतलब है कि दिल्ली में बीजेपी ने शुक्रवार को ही संकल्प पत्र के नाम से चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है. इसमें पार्टी ने 2 रुपये प्रति किलो आटा से लेकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दिए जाने का वादा किया है. पार्टी के अन्य वादों में यहां रिक्त पड़े सभी पदों को भरे जाएंगे, यमुना को स्वच्छ किया जाएगा और 10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल बनाए जाएंगे.

आप ने अभी तक नहीं जारी किया है मेनिफेस्टो 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अभी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं किया है. इससे पहले पार्टी ने गारंटी कार्ड जारी किया था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आप भी अगले दो से तीन दिनों में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है. दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव होने हैं और यहां मतों की गिनती 11 फरवरी को होगी.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: बीजेपी 2 रुपये किलो आटा और लड़कियों को देगी स्कूटी, यहां जानें- संकल्प पत्र के सारे वादे

एनपीआर फॉर्म में माता-पिता के बारे में बताना होगा वैकल्पिक! जेडीयू-अकाली दल ने की थी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget