एक्सप्लोरर

'हमारी सेना का सिर्फ नाम ही काफी है...' आर्मी डे पर आयोजित शौर्य संध्या कार्यक्रम में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने कहा, "कितनी भी चुनौती एवं कठिन परिस्थितियां हों, हमारे सैनिकों का धैर्य और इरादा सदैव अटल रहा है."

Rajnath Singh On Army Day: भारतीय सेना के 75वां स्थापना दिवस पर बेंगलुरु में शौर्य संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए. इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की जमकर तारीफ की. रक्षामंत्री ने कहा, "आजादी से लेकर अभी तक भारतीय सेना क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने के अपने दृढ़ संकल्प में सदैव अग्रणी रही है." 

कार्यक्रम में राजनाथ ने कहा, "कितनी भी चुनौती एवं कठिन परिस्थितियां हों, हमारे सैनिकों का धैर्य और इरादा सदैव अटल रहा है." उन्होंने कहा, "हमारी सेना के बारे में अधिक क्या कहा जाए? हमारा देश जिन-जिन चीजों के लिए जाना जाता है, उसमें हमारी सेना प्रमुख है." रक्षामंत्री ने कहा, "अगर मैं ये कहूं कि हमारी सेना का केवल नाम ही काफी है तो ये कहना भी गलत नहीं है."

'2047 तक भारत बन जाएगा टॉप इकोनमी'

इस दौरान राजनाथ सिंह ने दावा किया कि आने वाले 4 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि वर्ष 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ईकोनॉमी बन जाएगा और 2047 तक टॉप ईकोनॉमी में नाम होगा‌." रक्षामंत्री ने कहा, "पहले इस कार्यक्रम का आयोजन हमेशा दिल्ली में किया जाता रहा है. पर दिल्ली के बाहर इसका आयोजन अधिक से अधिक लोगों को आर्मी डे से जोड़ने का काम करेगा. कर्नाटक में यह कार्यक्रम कर्नाटक के अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि है." 

फील्म मार्शल करिअप्पा को किया नमन

रक्षामंत्री ने इस दौरान फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा को भी नमन किया. रक्षामंत्री ने कहा, "जहां कहीं भी आपदा आती है तो हमारी सेना पहुंच जाती है. सेना के पहुंचते ही लोग कहते हैं कि हमारी सेना अब हमारे पास आ गई है, अब सुरक्षित हो जाएंगे. समय के साथ सिक्योरिटी चैलेंजेस में परिवर्तन हुआ है, तो बदलाव भी हुआ है. पुराने समय में युद्ध मानव प्रधान हुआ करते थे. आज ऐसे-ऐसे हथियार प्रयोग किए जा रहे हैं, जो पहले कभी सोचे भी नहीं गए थे. आज ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है." 

'हमारे जवानों ने हमेशा विजय हासिल की'

राजनाथ सिंह ने कहा, "बदलते समय के साथ हमारी सेना भी बदलती गई है. हमारे जवानों ने हमेशा दुश्मनों का मनोबल गिराया है और विजय हासिल की है. हमारी मजबूत संस्कृति, हमारी अखंड परंपरा के साथ-साथ सशक्त सैन्य बल के चलते हम सदैव विजयी रहे हैं. हमारी सेनाएं मित्र देशों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती हैं. हमारी सुरक्षा व्यवस्था का राष्ट्र की प्रगति में बड़ा योगदान है." 

पीएम मोदी की जमकर तारीफ की

राजनाथ सिंह ने इस दौरान मोदी सरकार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "भारत का कद दुनिया में ऊंचा हुआ है. पहले भारत विश्व के मंचों पर जब कभी भी कुछ बोलता था तो जिस गंभीरता पूर्वक लिया जाना चाहिए, नहीं लिया जाता था. लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है. यह अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की हाइट बढ़ी है. रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान हमारे प्रधानमंत्री ने भारतीयों को निकालने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति, रूस के राष्ट्रपति और अमेरिका के राष्ट्रपति से बात की. कुछ समय के लिए युद्ध रोककर भारतीयों को बाहर निकाला गया."

ये भी पढ़ें-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा, 29 जनवरी को पटियाला में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget