एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस से भरी उड़ान, कहा- कैप्टन जैसा बताते रहे मैं करता गया

राजनाथ सिंह ने आज तेजस फाइटर जेट से उड़ान भरी. उड़ान के बाद रक्षा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे एचएएल (हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड), डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और एरोनोटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (आडा) को तेजस के लिए बधाई दिया.

बेंगलुरूः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज स्वदेशी लड़ाकू विमान, तेजस में उड़ान की. बेंगलुरू स्थित एचएएल फैसेलिटी में एलसीए डिवीजन की हवाई पट्टी ‌से रक्षा मंत्री ने एयर वाइस मार्शल एन तिवारी के साथ करीब आधे घंटे तक ये उड़ान भरी. उन्होनें अपनी इस उड़ान को जबरदस्त, रोमांचकारी और यादगार बताया. उड़ान के बाद रक्षा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे एचएएल (हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड), डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और एरोनोटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (आडा) को तेजस के लिए बधाई देते हैं. उन्होनें कहा कि तेजस एक मल्टी रोल एयरक्राफ्ट है जो देश की हवाई सुरक्षा को और अधिक मजबूत करेगा.

राजनाथ सिंह ने शेयर किया उड़ान का अनुभव

उड़ान के दौरान मुख्य पायलट थे वायुसेना के एयर वाइस मार्शल एन तिवारी जो इनदिनों नेशनल फ्लाईंग टेस्ट सेंटर कए प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं. रक्षा मंत्री की फ्लाईंग के बाद वहां मौजूद डीआरडीओ के चैयरमैन, सतीश रेड्डी ने बताया कि हवा में कुछ देर के लिए तेजस की कमान राजनाथ सिंह के पास थी. इसपर रक्षा मंत्री ने हामी भरी और कहा कि वे वैसा करते रहे जैसाकि तेजस के कैप्टन उन्हें बताते रहे.

राजनाथ सिंह पहले रक्षा मंत्री हैं जिन्होनें स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है. इससे पहले जार्ज फर्नाडिंस और निर्मला सीतारमण ने भी देश के रक्षा मंत्री के तौर पर फाइटर जेट में उड़ान भरी थी. लेकिन दोनों ने ही भारतीय वायुसेना के रूसी लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरी थी.

राजनाथ सिंह के पास थी तेजस की कमान

सुबह करीब 9.30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पायलट के 'जी-सूट' पहनकर लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एलसीए), तेजस के कॉकपिट में बैठे. वे तेजस ट्रैनर एयरक्राफ्ट में बैठे थे जिसमें दो पायलट्स उड़ान भर सकते हैं. इससे पहले करीब 9 बजे उन्होनें जी-सूट पहनकर और वायुसेना के एक अधिकारी से ब्रीफिंग लेते अपनी तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऑल सेट फॉर द डे'.

'तेजस में लगे मिसाइलों को राजनाथ सिंह ने देखा'

इसके बाद उन्होनें एचएएल के अधिकारियों और स्टाफ से मुलाकात की और तेजस में लगे हथियारों और मिसाइलों को देखा. साथ ही एचएएल द्वारा निर्मित हेलीकॉप्टर्स को भी देखा.

रक्षा मंत्री की फ्लाईंग के बाद रक्षा सचिव, अजय कुमार ने ट्वीट कर बधाई दी और लिखा कि "आपकी उड़ान एक प्रेरणा साबित होगी और देश में स्वदेशी विमानों के डिजाइन और निमार्ण के लिए प्रेरणा साबित होगी."

भारत तेजस को निर्यात करने का बना रहा है प्लान

दरअसल, सेनाओं द्वारा स्वदेशी हथियार और विमानों के इस्तेमाल पर संशय होने को लेकर रक्षा मंत्री की तेजस में उड़ान बेहद मायने रखती है. आपको बता दें कि एचएएल अबतक 16 तेजस विमानों का निर्माण कर भारतीय वायुसेना को सौंप चुकी है. इसके अलावा अपग्रेडेड (और अधिक) एडवांस तेजस विमान (एलसीए-एफओसी) के 16 विमानों को निमार्ण बेहद तेजी ‌से बेंगलुरू स्थित प्लांट में चल रहा है.

माना जा रहा है कि वायुसेना और एचएएल के बीच 83 तेजस 'मार्क वन-ए' विमानों का सौदा जल्द होने जा रहा है. ये तेजस का 'टॉप एन्ड' मॉडल होगा जो एक वर्ल्ड क्लास फाइटर जेट की श्रेणी में शामिल हो जायेगा. ये सभी 123 तेजस लड़ाकू विमान वायु‌सेना के पुराने पड़ चुके मिग21 विमानों की जगह लेंगे.

उड़ान के बाद रक्षा मंत्री ने ऐलान किया कि भारत तेजस को निर्यात करने का प्लान बना रहा है क्योंकि कई देशों ने एलसीए को खरीदने की इच्छा जाहिर की है.

स्वदेशी विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने राजनाथ, कहा- रोमांचकारी अनुभव

Tejas में उड़ान भरना रोमांचकारी अनुभव: राजनाथ सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget