एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- 'बंद करे बयानबाजी, कश्मीर न कभी पाकिस्तान का था, न है'

जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की ओर से जारी बयानबाजी पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पीओके और गिलगिट-बाल्टिस्तान को लेकर उन्होंने कहा कि इन सभी क्षेत्रों पर पाकिस्तान अवैध कब्जा बनाए हुए है.

नई दिल्लीः कश्मीर पर तनाव के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान को चेताया है. राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान गिलगिट-बाल्टिस्तान समेत पूरे पीओके पर गैर कानूनी रूप से कब्जा जमाए हुए है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि जिस कश्मीर को लेकर पाकिस्तान लगातार बयानबाजी कर रहा है, वह उसका न कभी था और न होगा. राजनाथ ने कहा कि हम पाकिस्तान के वजूद का सम्मान करते हैं. इसका अर्थ यह नहीं है कि कश्मीर को लेकर वह लगातार बयानबाजी करता रहेगा.

राजनाथ सिंह ने कहा, ''मैं पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं कि कश्मीर पाकिस्तान के पास था कब? और पाकिस्तान भी तो इसी भारत से निकल कर बना है. हम पाकिस्तान के वजूद का सम्मान करते हैं इसका अर्थ यह नहीं है कि वह कश्मीर को लेकर कोई लगातार बयानबाजी करता रहेगा.''

रक्षा मंत्री ने कहा, ''कश्मीर हमारा रहा है इस बात पर इस देश में कभी शक-शुबहा नहीं रहा है. सच्चाई यह है कि पीओके और गिलगिट-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान अवैध क़ब्ज़ा बनाया हुआ है. पाकिस्तान को PoK के नागरिकों के मानवाधिकारों के हनन पर ध्यान देना चाहिए.''

राजनाथ सिंह ने कहा, ''जब लद्दाख को हमने संसद में कानून बनाकर अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया तो हमने यहां की जनभावना का तो सम्मान किया ही साथ ही समस्याओं का समाधान भी दिया है. हमारे प्रधानमंत्री ने यह साफ कर दिया है कि भारत के सामरिक क्षेत्र के लिए हम स्थानीय समाधान लेकर आयेंगे.''

उन्होंने कहा कि हमारे देश की संसद ने फरवरी 1994 को एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया जिसमें भारत की स्थिति पूरी तरह साफ कर दी गई.

बता दें कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. हर दिन वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठा रहा है. हालांकि, इस दौरान कई देशों ने साफ कर दिया है कि ये मसला भारत-पाकिस्तान के बीच का है और इसे दोनों को मिलकर सुलझाना होगा.

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने किया 'गजनवी' मिसाइल का परीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget