एक्सप्लोरर

CAA 2019 पर जब रजनीकांत से किया गया सवाल तो जवाब मिला- नो कमेंट्स

रजनीकांत ने कहा कि इस बारे में बात करने के लिए ये ठीक प्लेटफॉर्म नहीं है. मीडिया ने उनसे CAA को लेकर भी सवाल किए लेकिन रजनीकांत ने जवाब देने से इंकार कर दिया.

नई दिल्ली: 'सुपरस्टार' टाइटल से प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म दरबार के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मुंबई में थे. इस मौके पर एक अखबार के पत्रकार ने उनसे जामिया मिल्लिया इस्लामिया में जारी विरोध प्रदर्शनों पर सवाल पूछ लिया. रजनीकांत ने कहा कि इस बारे में बात करने के लिए ये ठीक प्लेटफॉर्म नहीं है. मीडिया ने उनसे CAA को लेकर भी सवाल किए लेकिन रजनीकांत ने जवाब देने से इंकार कर दिया.

गौरतलब है कि पूरा देश इन दिनों नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में बातें कर रहा है. देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुआ है. पूर्वोत्तर भारत के अलावा दिल्ली के जामिया और यूपी के एएमयू में भी भारी प्रदर्शन हुआ है. यूपी की राजधानी लखनऊ के नदवा कॉलेज में भी छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया. ऐसे में पत्रकारों ने सबसे बड़े सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत से सवाल किए थे.

आपको बता दें कि इस मुद्दे पर देश के अधिकतर अभिनेता-अभिनेत्रियों ने कुछ नहीं कहा है जबकि कुछ लोगों ने शांतिपूर्वक अपनी बात रखी है. आयुष्मान खुराना ने भी ट्वीट करके अपनी बात कही.

आयुष्मान के अलावा रिचा चड्डा, सयानी गुप्ता, तापसी पन्नू, राजकुमार राव, अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, दिया मिर्जा और रितेश देशमुख भी अपनी बात रख चुके हैं. मलयालम सिनेमा के काफी सितारों ने भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है.

पिछले दिनों रजनीकांत ने राजनीतिक पारी भी शुरु की थी ऐसे में इस मुद्दे पर उनका चुप रहना उनके प्रशंसकों को भी अखर सकता है. रजनीकांत ने ये भी कहा था कि उनके दोस्त अमिताभ बच्चन ने उन्हें राजनीति में नहीं आने की सलाह दी थी.

हाल ही में मक्कल निधि मय्यम के संस्थापक कमल हासन ने कहा कि उनकी और रजनीकांत की दोस्ती पिछले 44 सालों से बरकरार है. अगर जरूरत पड़ी तो हम तमिनलाडु के लोगों के विकास के लिए एक साथ आ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘TVK में BJP नाम लेने की...’, तमिलनाडु की विजय सरकार पर DMK का प्रहार
‘TVK में BJP नाम लेने की...’, तमिलनाडु की विजय सरकार पर DMK का प्रहार
'मुक्के मारे, लात मारी', कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की आपबीती
'मुक्के मारे, लात मारी', कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की आपबीती
पंजाब के 50 वार्डों के चुनाव SC ने किए रद्द, अब HC की निगरानी में होगी प्रक्रिया
पंजाब के 50 वार्डों के चुनाव SC ने किए रद्द, अब HC की निगरानी में होगी प्रक्रिया
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget