एक्सप्लोरर

ऑनर किलिंग: प्रेमी जोड़ों को मिला राजस्थान पुलिस का साथ, कहा- 'मुग़ल-ए-आज़म' का जमाना गया!

ऑनर किलिंग को लेकर सख्त राजस्थान सरकार ने मंगलवार को विधानसभा से एक बिल पास करवाया है. इस बिल के मुताबिक अगर कोई जोड़ा आपसी समझबूझ के साथ शादी करता है तो उसे डरने की जरूरत नहीं है. सरकार ऐसे लोगों के साथ खड़ी है.

जयपुर: ऑनर किलिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए राजस्थान सरकार ने विधानसभा में एक विधेयक पास किया है. इस विधेयक को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए राज्य सरकार ट्विटर पर प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है. राजस्थान पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म 'मुग़ल-ए-आज़म' के एक सीन को लेकर एक पोस्टर बनाया है. इस पोस्टर में लिखा गया है कि 'जब प्यार किया तो डरना क्या?' क्योंकि अब राजस्थान सरकार का कानून है ऑनर किलिंग के खिलाफ.'

संशोधित कानून के अनुसार सरकार कोशिश कर रही है कि राज्य में ऑनर किलिंग की घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके. पोस्टर में फिल्म 'मुग़ल-ए-आज़म' के एक सीन पर बनाया गया है. इस पोस्टर के एक हिस्से में पृथ्वी राज कपूर गुस्से में दिख रहे हैं जबकि दूसरे हिस्से में मधुबाला और दिलीप कुमार डरे हुए नजर आ रहे हैं.

पोस्टर के जरिए दिए संदेश में लिखा गया है कि अब राज्य में कोई भी खुलकर प्यार कर सकता है. किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है. कोई भी जोड़ा आपसी सहमति से शादी रचा सकता है. इसके लिए उसे डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसे लोगों का साथ देने के लिए राज्य की पुलिस तैयार है.

इस पोस्टर को ट्विटर पर शेयर करते हुए पुलिस ने लिखा है कि प्यार करना कोई गुनाह नहीं.

ट्विटर पर किए गए ट्वीट में राजस्थान पुलिस ने लिखा है, ''आपने यदि किसी प्रेमी युगल को शारीरिक आघात पहुंचाने की कोशिश की, तो राजस्थान सरकार के ऑनर किलिंग बिल के मुताबिक आपको आजीवन कैद से मृत्यु दंड तक की सजा और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.''

बता दें कि हाल ही में राजस्थान सरकार ने विधानसभा में चर्चा के बाद इस बिल को पारित कर दिया था. राज्य की संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने 30 जुलाई को ‘राजस्‍थान सम्‍मान और परम्‍परा के नाम पर वैवाहिक संबंधों की स्‍वतंत्रता में हस्‍तक्षेप का प्रतिषेध विधेयक, 2019' सदन में पेश किया था. जिसे सोमवार को पास कर दिया गया था.

राजस्थान विधानसभा से मॉब लिंचिंग रोकथाम कानून पारित, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Embed widget