एक्सप्लोरर

मोदी बोले- हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए, कश्मीरियों के खिलाफ नहीं, पाकिस्तान में आतंक की फैक्ट्री पर लगेगा ताला

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज प्रत्येक हिंदुस्तानी देश की सेना के साथ है, देश की भावनाओं के साथ है. लेकिन मुझे मुट्ठी भर उन लोगों पर अफसोस होता है, जो भारत में रहते हुए पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं.’’

टोंक: राजस्थान के टोंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा है कि अब पाकिस्तान में आतंक की फैक्ट्री पर ताला लगाने का वक्त आ गया है और इस बार पूरा हिसाब किया जाएगा. इस दौरान कश्मीर के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीरियों के खिलाफ नहीं है.

टोंक में विजय संकल्प रैली में को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’टोंक और सवाई माधोपुर की धरती से सबसे पहले मैं पुलवामा में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करता हूं. मैं इन वीर सपूतों को जन्म देने वाली माताओं और उनके पूरे परिवार को कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से फिर से अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.’’

मुझे अपने वीर जवानों पर गर्व- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा, ‘’मुझे अपने वीर जवानों पर गर्व है, जिन्होंने 100 घंटे के भीतर ही अपने साथियों पर हुए हमले के एक बड़े गुनहगार को वहां पहुंचा दिया, जहां उसकी जगह है.’’ उन्होंने कहा, ‘’दुनिया की हर बड़ी संस्था आज पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ एकजुट है. सीमा पर डटे सैनिकों पर, मोदी सरकार पर और मां भवानी के आशीर्वाद पर भरोसा रखिए. इस बार सबका हिसाब पूरा होगा.’’

आतंक की फैक्ट्रियों पर ताला लगाने का काम मेरे ही हिस्से- पीएम मोदी 

मोदी ने आगे कहा, ‘’आपका ये प्रधानसेवक दुनियाभर में आतंकियों का दाना पानी बंद करने में जुटा है. दुनिया में तब तक शांति संभव नहीं है, जब तक आतंक की फैक्ट्रियां चलती रहेंगी. आतंक की फैक्ट्रियों पर ताला लगाने का काम मेरे ही हिस्से लिखा है, तो ऐसा ही सही.’’

पीएम ने कहा, ‘’ये बदला हुआ हिंदुस्तान है, ये दर्द सरकार चुपचाप नहीं सहेगी, ये दर्द सहकर हम चुपचाप नहीं बैठेंगे, हम आतंक को कुचलना भी जानते हैं. ये नई रीति और नई नीति वाला भारत है.’’ उन्होंने साफ किया कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है. मानवता के दुश्मनों के लिखाफ है. हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीरियों के खिलाफ नहीं है.’’

देश की सेना के साथ है हिंदुस्तान- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज प्रत्येक हिंदुस्तानी देश की सेना के साथ है, देश की भावनाओं के साथ है. लेकिन मुझे मुट्ठी भर उन लोगों पर अफसोस होता है, जो भारत में रहते हुए पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं.’’ मोदी ने आगे कहा, ‘’पाकिस्तान में नई सरकार बनने पर मैंने प्रोटोकॉल के तहत उन्हें फ़ोन करके बधाई दी थी और कहा था की हम बहुत लड़ चुके, आओ मिलकर गरीबी और अशिक्षा के खिलाफ लड़े. उन्होंने कहा की मोदी जी मैं पठान का बच्चा हूं, कभी झूठ नहीं बोलता. आज उनके शब्दों को कसौटी पर तौलने का वक़्त है.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’कश्मीर के पंच-सरपंचों ने मुझसे किया वादा निभाया है. मैंने उनसे कहा था कि जब आतंकवादी स्कूल जलाता है तब वह इमारत नहीं जलाता है, आपके बच्चों का भविष्य जलाता है. आज मैं गर्व के साथ कहता हूं कि कश्मीर घाटी के मेरे पंच-सरपंचों ने एक भी स्कूल जलने नहीं दिया है.’’

यह भी पढ़ें-

अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो अर्धसैनिक बलों को भी मिलेगा शहीद का दर्जा- राहुल गांधी

यूपी में गठबंधन और भाजपा से टक्कर लेने के लिए ये है प्रियंका गांधी का प्लान

एयरो इंडिया 2019: पार्किंग में लगी भीषण आग, करीब 100 कार जलकर खाक

विराट कोहली बोले, 'हम देश के साथ खड़े हैं, वही होगा जो सरकार और BCCI चाहेगी'

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget