एक्सप्लोरर

राजस्थान: बागी विधायकों की कांग्रेस में वापसी को लेकर पार्टी ने रखी शर्त, जानें क्या बोले रणदीप सुरजेवाला?

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज कहा कि पहले बागी विधायक बातचीत करें और उसको करने के लिए पहली शर्त है कि बीजेपी की मेजबानी छोड़ें.

जैसलमेर: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि राजस्थान के बागी कांग्रेस विधायकों को वापसी के लिए बातचीत से पहले बीजेपी से दोस्ती तोड़नी होगी और उसकी मेजबानी छोड़कर घर लौटना होगा.

राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व से नाराज होकर बागी हुए सचिन पायलट सहित 19 कांग्रेस विधायकों की वापसी की संभावना के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा, ''सबसे पहले बागी विधायक वार्तालाप करें और उसको करने के लिए पहली शर्त है कि बीजेपी की मेजबानी छोड़ें. मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली हरियाणा की बीजेपी सरकार का सुरक्षा चक्र छोड़ें.''

सुरजेवाला ने कहा, ''हरियाणा में आए दिन बच्चों की हत्याएं हो रही है, सामूहिक दुष्कर्म हो रहे हैं, गुड़गांव में लोगों को सरेराह पीटा जा रहा है और इसके लिए पुलिस उपलब्ध नहीं लेकिन इन 19 विधायकों की सुरक्षा के लिए एक हजार के करीब पुलिस कर्मी लगाए गए हैं. कांग्रेस के नाराज विधायकों को बीजेपी जो सुरक्षा दे रही है उसके क्या मायने हैं.''

सुरजेवाला ने कहा, ''...इसलिए बागी विधायक पहले बीजेपी की आवभगत छोड़ें ..पहले बीजेपी से मित्रता तोड़ें, पहले बीजेपी का साथ छोड़ें, उसकी मेहमाननवाजी छोड़ें, पहले बीजेपी का सुरक्षा चक्र तोड़े अपने घर वापसी करें तब वार्तालाप होगा.''

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस व उसके समर्थक विधायक यहां जैसलमेर के एक निजी होटल में रुके हुए हैं. जबकि सचिन पायलट की अगुवाई में 19 बागी विधायकों के हरियाणा के होटल में रुके होने के समाचार हैं. राज्य विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से शुरू होगा.

सुरजेवाला ने इस अवसर पर राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के बारे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान भी जारी किया. इसमें प्रियंका ने कहा है कि रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कायर्क्रम बुधवार को है. भगवान राम की कृपा से यह कायर्क्रम उनके संदेश को प्रसारित करने वाला राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का कायर्क्रम बने.

राजस्थान: अशोक गहलोत बोले- अगर आलाकमान बागियों को माफ करता है तो मैं भी उन्हें गले लगा लूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget