एक्सप्लोरर

राजस्थान पर मंडरा रहा तूफान का खतरा कम हुआ, चेतावनी बरकरार

राजस्थान सहित अन्य पड़ोसी राज्यों में संभावित तूफान कमजोर पड़ गया है. हालांकि मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली सहित आठ राज्यों में तूफान की चेतावनी को बरकरार रखी है.

नई दिल्ली: राजस्थान सहित अन्य पड़ोसी राज्यों में संभावित तूफान कमजोर पड़ गया है. हालांकि मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली सहित आठ राज्यों में तूफान की चेतावनी को बरकरार रखी है. इसके मद्देनजर सभी संबंधित राज्यों में आपदा प्रबंधन केन्द्रों से हर स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है.

मौसम विभाग के दिल्ली स्थित मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के निदेशक डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘संभावित इलाकों में आज दोपहर हवा के कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के कारण तूफान भी अब कमजोर पड़ गया है. इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.’’

डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार को उत्तरी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ धूल भरे आंधी-तूफान के खतरे की अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी जारी की गई थी. इसके मद्देनजर राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और उत्तर प्रदेश सरकारों को आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियां मुकम्मल रखने की सलाह दी गई थी. उन्होंने कहा कि मौसम के रुख में बदलाव के कारण तूफान अब कमजोर पड़ गया है. इन इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति के साथ हवा चलने और हल्की फुल्की बारिश की आशंका है.

डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ(वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर उत्तर में पहाड़ी इलाकों से होते हुए मैदानी इलाकों में पंहुचेगा. इसकी वजह से सोमवार रात से मंगलवार तक राजस्थान के उत्तरी इलाकों, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे के बाद बुधवार से मौसम सामान्य होने लगेगा और तापमान में इजाफा भी देखने को मिलेगा, जो कि अगले चार से पांच दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

निदेशक ने कहा, ‘‘घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मौसम की यह परिस्थिति हर साल मानसून के पहले उत्पन्न होती है, जो कि सामान्य बात है.’’ डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा राज्य सरकारों को जारी परामर्श में स्कूल और अन्य जरूरी सेवाएं बंद करने जैसी कोई बात नहीं कही गई है.

हालांकि उन्होंने सतर्कता बरतने की अब भी जरूरत होने पर बल देते हुए पहाड़ी इलाकों में लोगों को सजग रहने की सलाह दी है. साथ ही स्थानीय प्रशासन को किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को बदलते मौसम की पल-पल की जानकारी मुहैया कराई जा रही है, जिससे लोगों तक समय से सही जानकारी पहुंचाई जा सके.

इस बीच दिल्ली में मौसम विभाग की आज सुबह चेतावनी जारी होने के बाद दिल्ली सरकार ने कल सभी शाम की स्कूलों को एक दिन के लिए बंद करने का फैसला किया है. इसके अलावा दिल्ली मेट्रो ने भी तूफानी हवाओं की चेतावनी के मद्देनजर मेट्रो परिचालन के दौरान मौसम संबंधी सभी ऐहतियाती उपाय बरतने के निर्देश जारी किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BK Hariprasad: कर्नाटक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बने बीके हरिप्रसाद, डीके शिवकुमार की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी
कर्नाटक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बने बीके हरिप्रसाद, डीके शिवकुमार की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी
TMC की टूट पर हुमायूं कबीर का पहला रिएक्शन, कहा- खेल तो अब शुरू होगा...
TMC की टूट पर हुमायूं कबीर का पहला रिएक्शन, कहा- खेल तो अब शुरू होगा...
दीमक लगे करोड़ों का कैश, AC बेडरूम, कंडोम, रिवॉल्वर...कोलकाता के सबसे पुराने सुरेंद्रनाथ कॉलेज में मिला TMC की अय्याशियों का अड्डा
दीमक खाए कैश, कंडोम और रिवॉल्वर... कोलकाता के सबसे पुराने कॉलेज में TMC की अय्याशियों का अड्डा
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात

वीडियोज

Sushmita Sen को 'Gold Digger' कहने वालों को Lalit Modi का जवाब, बोले- हर बिल वही चुकाती थीं
Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC में टूट पर शिंदे गुट का बड़ा बयान, '...सही मौके की तलाश में रहते हैं'
ममता बनर्जी की TMC में टूट पर शिंदे गुट का बड़ा बयान, '...सही मौके की तलाश में रहते हैं'
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget