एक्सप्लोरर

राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक में CM गहलोत बोले- सरकार पर कोई संकट नहीं, सत्य की जीत होगी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक दल की बैठक में कहा कि सत्य की विजय होगी, सत्य ही ईश्वर है ईश्वर ही सत्य है और सत्य हमारे हमारे साथ है.

राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक जयपुर के एक होटल में हुई. यहीं कांग्रेस के विधायक पिछले कुछ दिनों ठहरे हैं. बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, रणदीप सुरजेवाला, के सी वेणुगोपाल और अजय माकन भी मौजूद रहे. यह बैठक लगभग डेढ़ घंटे चली.

बीते लगभग एक सप्ताह में पार्टी के विधायक दल की यह तीसरी बैठक थी. इसमें कांग्रेस सरकार का समर्थन कर रहे अन्य विधायक भी शामिल हुए. बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ही सचिन पायलट को पद से हटाने का फैसला लिया गया था.

बैठक में क्या बोले सीएम? राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्वास जताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसी प्रकार का संकट नहीं है और राज्य सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी से गद्दारी करने वाले लोग जनता के बीच जाकर मुंह नहीं दिखा पाएंगे.

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार गहलोत ने बैठक में कहा कि सरकार पांच साल चलेगी. गहलोत ने कहा, ‘‘सत्य की विजय होगी, सत्य ही ईश्वर है ईश्वर ही सत्य है और सत्य हमारे हमारे साथ है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ना ही कांग्रेस और ना बीजेपी चाहती है कि विधानसभा भंग हो और चुनाव कराया जाए.

उन्होंने कहा, ''जो लोग लुका छिपी का खेल खेल रहे हैं वे सत्य पर नहीं हो सकते, क्योंकि सत्य कभी छिपता नहीं है. आज पूरे मुल्क में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है लेकिन राजस्थान के कांग्रेस के विधायक पूरी दृढ़ता से प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं जो सत्य की विजय होने तक जारी रहेगी.''

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जोरदार तरीके से लड़ाई लड़ रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के ही प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता और कुछ अन्य विधायक बीजेपी के साथ मिलकर सरकार को गिराने का षडयंत्र कर रहे हैं जो असहनीय और निंदनीय है.

पायलट की याचिका पर 24 जुलाई को आएगा HC का फैसला, तब तक स्पीकर नहीं कर सकते हैं कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget