एक्सप्लोरर

राजस्थान: पहलू खान पर जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो दोबारा होगी इंक्वायरी- अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट मामले पर कहा है कि अगर मामले की जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो इसकी दोबारा से जांच होगी.

जयपुर/नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर में गोरक्षकों की पिटाई से मरने वाले पहलू खान के खिलाफ दर्ज चार्जशीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच पिछली बीजेपी सरकार के दौरान की गई थी और चार्जशीट भी बीजेपी सरकार के दौरान पेश की गई थी. अगर इस जांच में किसी भी तरह की खामी पाई जाती है, तो इस मामले की जांच फिर से होगी.

अशोक गहलोत ने कहा, '' मीडिया रिपोर्ट्स में गलत बताया जा रहा है. राजस्थान पुलिस द्वारा साल 2018 में दाखिल किए गए चार्जशीट में पहलू खान का नाम था ही नहीं.''

बता दें कि राजस्थान के अलवर में गोरक्षा के नाम पर हुई पहलू खान की हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में पुलिस ने पहलू खान और उनके दोनों बेटों (इरशाद, आरिफ) को राजस्थान गोजातीय पशु (वध पर प्रतिबंध और अस्थायी प्रवासन या निर्यात का विनियमन) कानून एवं नियमों की धारा 5, 8 और 9 के तहत नामजद किया है. 24 मई को राजस्थान पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी.

पहलू खान को अप्रैल 2017 में भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था, बाद में उसकी मौत हो गई थी. तब राजस्थान में बीजेपी की सरकार थी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी पर एक खास समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप लगाए थे. अब कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में है और पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है.

पहलू खान के खिलाफ पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''राजस्थान के मुस्लिमों को यह निश्चित तौर पर समझना होगा कि कांग्रेस का सत्ता में होना बीजेपी का ही एक रूप है. ऐसे व्यक्तियों/संगठनों को अस्वीकार करना होगा जो कांग्रेस पार्टी की दलाली करते हैं और उन्हें अपना स्वतंत्र राजनीतिक मंच बनाना चाहिए, बदलाव के लिए 70 साल काफी होते हैं. कृप्या बदलें.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget