एक्सप्लोरर

राजस्थान के CM अशोक गहलोत बोले- बारां की घटना की तुलना हाथरस से नहीं की जा सकती

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हाथरस और बारां केस की तुलना नहीं हो सकती. बारां वाले मामले में बलात्कार की बात नहीं सामने आई है जबकि हाथरस में कितना विभत्स कांड हुआ इसकी जानकारी सबको है. उन्होंने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया.

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को कहा कि राज्य के बारां में हुई घटना की तुलना हाथरस जैसी वीभत्स घटना से करके विपक्ष एवं मीडिया का एक वर्ग जनता को गुमराह कर रहा है. गहलोत ने ट्वीट किया, ‘हाथरस में हुई घटना बेहद निंदनीय है. उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, लेकिन दुर्भाग्य से राजस्थान के बारां में हुई घटना की तुलना हाथरस की घटना से की जा रही है, जबकि बारां में बालिकाओं ने दंडाधिकारी के समक्ष स्वयं दिए बयानों में अपने साथ ज्यादती नहीं होने तथा अपनी मर्जी से लड़कों के साथ घूमने जाने की बात कही.'

गहलोत ने कहा, ‘बालिकाओं की चिकित्सकीय जांच भी कराई गई और जांच में सामने आया कि लड़के भी नाबालिग हैं. जांच आगे भी जारी रहेगी.’ मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया, ‘घटना होना एक बात है और कार्रवाई होना दूसरी. घटना हुई तो कार्रवाई भी तत्काल हुई. मीडिया का एक वर्ग और विपक्ष हाथरस जैसी वीभत्स घटना से इस मामले की तुलना करके प्रदेश और देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है.’

बता दें कि राज्य के बारां थानांतर्गत दो नाबालिग बहनें 19 सितंबर को घर से लापता हो गयीं थीं, जिन्हें 22 सितंबर को कोटा में बरामद किया गया. बयान दर्ज करने के बाद इन बालिकाओं को उनके परिजन को सौंप दिया गया था.पुलिस के अनुसार, दोनों बालिकाओं ने अपने बयानों में स्पष्ट किया था कि उनसे दुष्कर्म नहीं हुआ. दोनो की चिकित्सकीय जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई.

वहीं भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने राज्य में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर सरकार पर हमला बोला है. विधायक शर्मा ने कहा कि पिछले 10 दिन में राजस्थान में शर्मसार करने वाली कई घटनाएं हुई हैं और सरकार इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है. दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाथरस जाते वक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget