एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly: सदस्यों के हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की कार्यवाही

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है. उन्होंने सदस्यों के व्यवहार पर खेद भी जताया है.

Rajasthan Assembly: राजस्थान में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के व्यवहार से खफा विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने बुधवार शाम सदन की कार्यवाही अचानक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की. कार्य मंत्रणा समिति के तय कार्यक्रम के अनुसार, सदन की बैठक का अभी दो दिन का कार्यक्रम तय था.

पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के हंगामे पर हुए नाराज

कार्यवाही स्थगित होने से पहले डॉ जोशी ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के कुछ सदस्यों के व्यवहार पर खेद जताया. उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल को बोलने की अनुमति नहीं दी और कहा 'आपको पूरा अधिकार है मुझे हटाने का, मैं अध्यक्ष रहूंगा तो कर्तव्य का पालन करूंगा. मैं सदन चलाउंगा तो नियमों से चलाउंगा.'

इससे पहले, जोशी ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का हवाला देते हुए कहा 'यदि हम सदन में गरिमापूर्ण बहस करना चाहते हैं तो नियमों का पालन करना होगा. नियमों के पालन में अध्यक्ष या सभापति को बहस के नियमन का अधिकार है, ताकि बात संबंधित विधेयक के दायरे से बाहर न हो.'

उन्होंने दिन में विधेयकों पर हुई चर्चा के स्तर पर खेद जताया. उन्होंने सदस्यों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए विधेयक के दायरे में ही अपनी बात रखने को कहा.

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की कार्यवाही

इसके बाद जब विधानसभा अध्यक्ष ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को बोलने के लिए बुलाया. इसी दौरान, संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल ने कुछ कहना चाहा तो अध्यक्ष ने उन्हें अनुमति नहीं दी. अध्यक्ष ने संसदीय मंत्री के व्यवहार से नाराजगी जताते हुए कार्यवाही अचानक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी. बाद में मुख्य सचेतक महेश जोशी, संसदीय मंत्री धारीवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के अनेक सदस्य जोशी से उनके चैंबर में मिले. कार्य मंत्रणा समिति के तय कार्यक्रम के अनुसार सदन की कार्यवाही अभी 17 और 18 सितंबर को होनी है.

इससे पहले दो बार विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए और सदन की कार्यवाही 30 मिनट और 45 मिनट के लिए दो बार स्थगित करनी पड़ी. एक बार तो परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के बीच तीखी बहस हुई. वहीं बीजेपी विधायक मदन दिलावर की एक टिप्पणी को लेकर भी हंगामा हुआ. इस कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

इसे भी पढ़ेंः
Rahul Gandhi on BJP: राहुल गांधी बोले- बीजेपी, आरएसएस के लोग हिंदू नहीं, सिर्फ धर्म का इस्तेमाल करते हैं

West Bengal News: बीजेपी MP अर्जुन सिंह को मिली Z कैटगरी की सुरक्षा, हाल में दो बार घर के बाहर हुआ है बम विस्फोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget