एक्सप्लोरर

West Bengal News: बीजेपी MP अर्जुन सिंह को मिली Z कैटगरी की सुरक्षा, हाल में दो बार घर के बाहर हुआ है बम विस्फोट

West Bengal News: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह को Z कैटगरी की सुरक्षा दी है. सिंह के आवास के बाहर हाल ही में 2 बार बम विस्फोट हुआ है.

Arjun Singh Gets Z Security: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेड कैटगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है. सीआईएफ के जवान मंगलवार से अर्जुन सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं. गृह मंत्रालय ने सोमवार को अर्जुन सिंह को Z कैटगरी की सुरक्षा देने संबंधी आदेश जारी किया था.

अधिकारियों ने बताया कि सिंह को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी लेकिन हाल में उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हिंसक घटनाओं को देखते हुए इसे बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी का कर दिया गया है.

‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत सांसद के साथ राज्य में यात्रा के समय करीब छह-सात कमांडो रहेंगे और उनके घर पर अतिरिक्त टुकड़ी सुरक्षा मुहैया कराएगी. पहले उनके साथ सिर्फ दो सुरक्षा कर्मी रहते थे.

बता दें कि एक सप्ताह के भीतर अर्जुन सिंह के आवास के बाहर दो बार बम विस्फोट हुए हैं. पहली बार आठ सितंबर को और फिर मंगलवार सुबह को बैरकपुर सांसद के भाटपारा आवास के बाहर बम विस्फोट हुए थे.

हमले के बाद अर्जुन सिंह ने कहा कि 8 सितंबर को मेरे घर के सामने बम फेंके गए थे और आज सुबह घर के पीछे. अपराधियों को कोई डर नहीं है क्योंकि उनको टीएमसी और बंगाल पुलिस का संरक्षण प्राप्त है. अपराधी खुले घूम रहे हैं, पुलिस तृणमूल की ‘दलदास’ बनी है. ऐसे हमलों से ना कभी डरा था और न डरूँगा. 

सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रथम हमले की जांच अपने हाथ में ले ली थी. आठ सितंबर को हुए बम विस्फोट के मामले में आज ही एक विशेष एनआईए अदालत ने बैरकपुर पुलिस आयुक्त को ‘केस डायरी’ पेश करने का निर्देश दिया. मामले की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अनुरोध पर अदालत ने यह निर्देश दिया.

एजेंसी के वकील श्यामल घोष ने कहा कि न्यायाधीश ने बैरकपुर पुलिस को तीन दिनों के अंदर केस डायरी सौंपने और घटना के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी को 21 सितंबर को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया. उस दिन विषय की आगे की सुनवाई होगी. 

West Bengal Bypolls: बंगाल में सिख समुदाय की आम लोगों से अपील, उपचुनाव में बीजेपी के बहिष्कार की कही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget