एक्सप्लोरर

सिख श्रद्धालुओं को सरकार का गिफ्ट, पांच पवित्र धार्मिक स्थलों के लिए चलेगी 'पंच तख्त एक्सप्रेस'

पंच तख्त एक्सप्रेस से सिक्ख श्रद्धालुओं को इन पांच प्रमुख गुरुद्वारों के लिए अलग अलग ट्रेनों से यात्रा करने की झंझट से मुक्ति मिलेगी.

नई दिल्ली: गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर रेलवे सिख श्रद्धालुओं को एक नायाब तोहफा देने जा रही है. सिखों के पांच पवित्र धार्मिक स्थलों यानी पंज तख्त के दर्शन एक ही यात्रा में कराने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की योजना पर काम लगभग पूरा हो चुका है.

कितने दिन में होगी यात्रा? भारतीय रेल की कंपनी आईआरसीटीसी सिख श्रद्धालुओं के लिए 'पंच तख्त एक्सप्रेस' नाम की ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है. दिल्ली से शुरू होने वाली इस ट्रेन से श्रद्धालु नौ रात और दस दिन की यात्रा करके वापस दिल्ली आ सकेंगे. इस दौरान यात्रियों के खाने-पीने और होटल आदि का इंतजाम आईआरसीटीसी ही करेगी.

कहां-कहां जाएगी ट्रेन? ये यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी. श्रद्धालुओं को सबसे पहले नांदेड के हुज़ूर साहब के दर्शन कराए जाएंगे. यहाँ श्रद्धालु एक दिन और एक रात रुक सकेंगे. अगले दिन ट्रेन पटना साहिब पहुंचेगी और फिर वहां से आनंदपुर साहिब. इसके बाद अमृतसर में अकाल तख्त साहिब के पवित्र दर्शन होंगे. अंत में श्रद्धालु दमदमा साहिब के दर्शन कर सकेंगे.

कितना पैसा लगेगा ? इस ट्रेन की पहली ट्रिप 14 जनवरी से शुरू होगी. ट्रेन में कोई भी जनरल डिब्बा नहीं होगा बल्कि सभी कोच थर्ड एसी के होंगे ताकि श्रद्धालुओं का ये धार्मिक सफ़र सुविधा की दृष्टि से भी यादगार रहे. हर ट्रिप में 800 श्रद्धालु सफ़र कर सकेंगे. रेलवे की ओर से दी जाने वाली सम्पूर्ण सेवा के साथ इस टूर पैकेज को 15750 रूपए प्रति यात्री के तौर पे लिया जा सकेगा.

सिख समुदाय की ओर से हो रही थी भारी मांग इस खबर की जानकारी आईआरसीटीसी के जी एम गुरिंदर मोहन सिंह ने सबसे पहले दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों को दी. दरअसल आईआरसीटीसी ने हाल ही में भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के लिए रामायण एक्सप्रेस की शुरुआत की थी जिसके बाद से ही सिक्ख समुदाय से ऐसी ही एक ट्रेन पंज तख्तों के लिए शुरू किए जाने की मांग की जा रही थी जिसे रेल मंत्रालय ने सरकार के ताज़ा रुख को देखते हुए तुरंत स्वीकार कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget