एक्सप्लोरर

गंदगी फैलाने के चलते फोन-पे नाम की कंपनी पर रेल प्रशासन ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना

दरअसल वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हाल ही में खूबसूरत स्टील पिलर लगाए गए हैं. फोन-पे नाम की कम्पनी के पोस्टर-स्टीकर को नवनिर्मित स्टील पिलर पर चिपका देख कई यात्रियों ने स्टेशन डायरेक्टर से शिकायत की थी. ये स्टीकर खूबसूरती को बिगाड़ने का काम कर रहे थे.

नई दिल्ली: हैशटैग देश बदल रहा है के अंतर्गत आने वाली ये ख़बर जागरुक नागरिकों के लिए बेहद रोचक है. वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हाल ही में खूबसूरत स्टील पिलर लगाए गए हैं. लेकिन इस खूबसूरती को बिगाड़ने का काम किया ‘फोन पे’ नाम की कम्पनी ने. फोनपे नाम की कंपनी ने अपने कई सारे पोस्टर इन नए बने चमचमाते पिलर्स पर बिना अनुमति के चिपका मारा. जिससे स्टेशन की खूबसूरती को धक्का लग रहा था. कंपनी पर गंदगी फैलाने पर रेल प्रशासन ने दस हज़ार का जुर्माना लगाया.

यात्रियों ने की शिकायत

फोन-पे नाम की कम्पनी के पोस्टर-स्टीकर को नवनिर्मित स्टील पिलर पर चिपका देख कई यात्रियों ने स्टेशन डायरेक्टर से शिकायत भी की थी. वाराणसी स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर आनंद मोहन ने पूरे स्टेशन का स्वयं निरीक्षण कर ये पाया कि फोनपे का स्टिकर कमोबेश जानबूझकर ऐसे स्थानों पर लगाया गया जिससे स्टेशन को खूबसूरत बनाने की मुहिम को धक्का लग रहा था.

रेलवे स्वच्छता सप्ताह माना रहा है

एक तरफ़ तो रेलवे पूरे देश में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ सप्ताह मना रहा है दूसरी ओर वाराणसी स्टेशन में दाख़िल होते ही प्लेटफ़ार्म नम्बर-1 पर फ़ोनपे कम्पनी ने अपने प्रचार के ढेरों पोस्टर जगह-जगह चिपका दिए.

रेलवे ने की कार्रवाई

अवैध रूप से पोस्टर लगाकर सौंदर्य खराब करने एवं वाराणसी स्टेशन परिसर में बिना अनुमति पोस्टर लगाने के लिए रेलवे ने फोनपे कंपनी पर दस हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया है.

कैसे हुई कार्रवाई

सबसे पहले 18 तारीख़ को स्टेशन ड़ाईरेक्टर के आदेश पर वाराणसी स्टेशन पर जानबूझकर गंदगी फैलाने के मामले में चीफ़ हेल्थ इंस्पेक्टर राकेश पाठक ने फोनपे कम्पनी के ख़िलाफ़ एक लिखित तहरीर जीआरपी को दी. इसके बाद फ़ोनपे कंपनी के लोकल रिप्रेजेंटेटिव अंकुश सिंघल ने स्टेशन आ कर एक लिखित माफ़ीनामें के साथ दस हज़ार रूपए का जुर्माना मनी रसीद के मार्फ़त रेलवे के बुकिंग आफिस में जमा किया.

जुर्माना बनेगा सबक

वाराणसी स्टेशन के स्टेशन डाइरेक्टर ने बताया कि पोस्टर लगाकर सौन्दर्य खराब करने पर लगाया गया यह दंड ऐसे सभी लोगों के लिए एक नजीर बनेगा जो स्टेशन परिसर में बिना अनुमति अवैध तरीके से आकर पोस्टर लगा देते है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget