एक्सप्लोरर

1.4 लाख नए पदों के लिए रेलवे ने जारी की परीक्षा की तारीख़ें, पढ़ें डिटेल्स

रेलवे ने अपनी भर्ती प्रक्रिया के लिए 3 नोटिफिकेशन जारी किए हैं. जिनमें आईसोलेटेड एंड मिनिस्टीरियल कैटेगरी, नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी कैटेगरी और लेवल-1 कैटेगरी के पद शामिल हैं.

नई दिल्ली: रेलवे ने 1.4 लाख वैकेन्सी पर अपनी भर्ती प्रक्रिया के लिए 3 नोटिफिकेशन जारी किए हैं. जिनमें आईसोलेटेड एंड मिनिस्टीरियल कैटेगरी, नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी कैटेगरी और लेवल-1 कैटेगरी के पद शामिल हैं.

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव ने बताया कि सभी 1.4 लाख पदों के लिए 2.44 करोड़ कैंडिडेट रजिस्टर्ड हुए हैं. ये सभी इग्ज़ाम कम्प्यूटर आधारित होंगे.

स्टेनों, टीचर, अनुवादक की परीक्षा 18 दिसंबर से  

आईसोलेटेड एंड मिनिस्टीरियल कैटेगरी के अंतर्गत आने वाली स्टेनों, टीचर, अनुवादक व अन्य पदों की परीक्षाएं 15 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच होंगी. स्टेनों, टीचर, अनुवादक आदि के कुल 1633 पद हैं जिनके लिए 1.03 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है.

गार्ड, ऑफ़िस क्लर्क, एसएम, कॉमर्शियल क्लर्क की परीक्षा 28 दिसंबर से  

नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के अंतर्गत आने वाली एसएम, गार्ड, ऑफ़िस क्लर्क, कॉमर्शियल क्लर्क व अन्य पदों की प्रथम चरण की परीक्षाएं 28 दिसंबर 2020 से मध्य मार्च 2021 के बीच होंगी. इस कैटेगरी में  35208 पदों के लिए कुल 1.26 करोड़ पद है.

ट्रैक मेंटेनर और पोईंट मैन की परीक्षाएं

लेवल-1 कैटेगरी के अंतर्गत आने वाले ट्रैक मेंटेनर, पोईंट मैन व अन्य पदों की परीक्षाएं साल 2021 के अप्रैल माह से शुरू होंगी जिनकी तारीख़ें घोषित होना अभी बाक़ी है. इस कैटेगरी में 103769 पद हैं जिनके लिए 1.15 करोड़ परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है.

रेलवे परीक्षाओं के परीक्षार्थी ध्यान दें  

रेलवे ने सभी कैंडिडेट को एक लिंक भेजा है जिससे वो अपने ऐप्लिकेशन का स्टेट्स चेक कर सकते हैं. परीक्षा का शहर, तारीख़ और एससी,एसटी कैंडिडेट के लिए ट्रेवल अथॉरिटी लेटर डाउनलोड करने के लिए लिंक भी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाईट पर मौजूद है. आज से ई-कॉल लेटर भी आरआरबी की वेब साईट पर उपलब्ध करा दिया गया है.

15 दिसंबर से 18 दिसंबर 2020 के बीच होने वाली परीक्षा

90 मिनट की परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे. जबकि आधिकारिक पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 120 मिनट मिलेंगे. कोविड प्रोटोकॉल के चलते प्रथम शिफ़्ट में सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा जबकि परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी. दूसरी शिफ़्ट में दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा जबकि परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी.

परीक्षार्थियों के लिए कोविड प्रोटोकॉल  

परीक्षार्थियों को कोविड टेस्ट की रिपोर्ट लाने की ज़रूरत नहीं है लेकिन उन्हें एक एफ़िडेविट ज़रूर देना होगा कि उन्हें कोविड के कोई लक्षण नहीं हैं. परीक्षा केंद्र पर उनका तापमान चेक किया जाएगा. जिनका तापमान ज़्यादा होगा उनकी परीक्षा किसी और तारीख़ को बाद में ली जाएगी. परीक्षा केंद्र नज़दीक़तम शहर में दिया जाएगा जिससे परीक्षार्थियों को कम से कम यात्रा करनी पड़े.

यह भी पढ़ें.

कैलाश विजयवर्गीय ने बताई आपबीती, बोले- सुरक्षाकर्मी नहीं होते तो पता नहीं जिंदा होते भी या नहीं

जेपी नड्डा के काफिले पर हमले का मामला: बंगाल के मुख्य सचिव और DGP 14 दिसंबर को दिल्ली नहीं जाएंगे, MHA ने किया है तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nandigram Bypoll Result Live: नंदीग्राम में एकतरफा जीत की ओर BJP, ममता बनर्जी को करारा झटका
LIVE: नंदीग्राम में एकतरफा जीत की ओर BJP, ममता बनर्जी को करारा झटका
जंतर मंतर प्रदर्शन: FIR निरस्त किए जाने के खिलाफ याचिका पहुंची SC, CJI सूर्यकांत बोले- 'हमने...'
जंतर मंतर प्रदर्शन: FIR निरस्त किए जाने के खिलाफ याचिका पहुंची SC, CJI सूर्यकांत बोले- 'हमने...'
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget