एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर अब उनके नाम पर किया गया

राहुल गांधी आज पहली बार पार्टी अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस के महाधिवेशन को संबोधित करेंगे और इसी बीच पार्टी के सोशल मीडिया सेल ने एक बड़ा कदम उठाया है. इस बदलाव के तहत राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल के नाम को @OfficeOfRG से बदलकर @RahulGandhi कर दिया गया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी आज पहली बार पार्टी महाधिवेशन को संबोधित करेंगे और इसी बीच पार्टी के सोशल मीडिया सेल ने एक बड़ा कदम उठाया है. इस बदलाव के तहत राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल के नाम को @OfficeOfRG से बदलकर @RahulGandhi कर दिया गया है.

हैंडल का नाम बदलने के बाद किए गए पहले ट्विट में राहुल ने लिखा, "कांग्रेस के महाधिवेश में प्रतिनिधियों और और गणमान्य अतिथियों का मैं स्वागत करता हूं. अगले दो दिनों तक मैं आप सब से ऐसे विचारों के आदान प्रदान और अनुभव साझा करने की उम्मीद करता हूं जिससे कांग्रेस को एक मज़बूत पार्टी बनाने में मदद मिले."

साल 2014 में हुई करारी चुनावी हार के बाद भी कांग्रेस ने लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी थी, जिसके बाद अप्रैल 2015 में राहुल का ट्विटर पर डेब्यू हुआ. एंटी इनकंबेंसी की मारी कांग्रेस ने इसे सीधे राहुल का नाम देने के बजाए ऑफिस ऑफ आरजी यानी ऑफिस ऑफ राहुल गांधी का नाम दिया.

जैसे-जैसे सत्ता विरोधी लहर बीजेपी की ओर मुड़ी, राहुल के इस हैंडल के तेवर बदलते चले गए. सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स ने तो गुजरात विधानसभा चुनावों में मिली कामयाबी का श्रेय सोशल मीडिया कैंपेन को दिया. अब जब 2019 के चुनाव में लगभग एक साल का समय रह गया है, हैंडल का नाम राहुल के नाम पर किया जाना कांग्रेस का उसके पार्टी अध्यक्ष के प्रति कॉन्फिडेंस को दिखाता है.

आपको बता दें कि महाधिवेशन को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी संबोधित करेंगी. पार्टी के दोनों शीर्ष नेता 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के विरोध में मोर्चा बनाने के फॉर्मूले के संकेत दे सकते हैं. कांग्रेस बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी दलों का एक बड़ा मोर्चा बनाने का प्रयास करना चाहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों सोनिया गांधी ने 20 विपक्षी दलों को डिनर पर बुलाया था. 84वें कांग्रेस महाधिवेशन में राजनीतिक, आर्थिक, विदेशी मामलों और कृषि, बेरोजगारी और गरीबी उन्मूलन के विषय पर प्रस्ताव शामिल होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget