एक्सप्लोरर

8 नवंबर को सूरत में रहेंगे राहुल, नोटबंदी के खिलाफ देशभर में ‘काला दिवस’ मनाएगी कांग्रेस

आपको बता दें कि जहां कांग्रेस ने आठ नवंबर को 'काला दिवस' मनाने का एलान किया है, वहीं बीजेपी इस दिन को 'काला धन विरोधी दिवस’ के रूप में मनाएगी.

सूरत: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एलान किया है कि वह आठ नवंबर यानी नोटबंदी की पहली बरसी पर गुजरात के सूरत में रहेंगे. कांग्रेस ने आठ नवंबर को नोटबंदी के खिलाफ देशभर में काला दिवस मनाने का एलान किया है. इसी के मद्देनजर गुजरात कांग्रेस सूरत में एक कार्यक्रम आयोजित करेगी. आपको बता दें कि सूरत में व्यापारियों ने नोटबंदी और जीएसटी का काफी विरोध किया था. राहुल ने पहनी पाटीदार आंदोलन वाली टोपी सूरत में आज राहुल गांधी ने अपनी रैली के दौरान लोगों से जय सरदार..जय भवानी के नारे लगवाए. इस दौरान राहुल ने पाटीदार आंदोलन वाली टोपी भी पहनी. इससे पहले राहुल गांधी ने महाभारत का आह्वान करते हुए गुजरात चुनाव में अपनी पार्टी को पांडवों जैसा बताया और कहा कि यहां ‘सच और झूठ के बीच लड़ाई’ में कौरवों (बीजेपी) को पराजित करेगी. rahul नोटबंदी और जीएसटी एक बड़ी गलती राहुल ने कहा कि समूचा देश आपसे कहेगा कि नोटबंदी एक बड़ी गलती थी और जीएसटी एक गलती है, लेकिन सरकार समझने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि गुजरात की सच्चाई युवाओं की बेरोजगारी, किसानों की मुश्किलें, महंगी निजी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा, भ्रष्टाचार और जमीन और पानी की चोरी है. 'काला धन विरोधी दिवस’ मनाएगी बीजेपी आपको बता दें कि जहां कांग्रेस ने आठ नवंबर को 'काला दिवस' मनाने का एलान किया है, वहीं बीजेपी इस दिन को 'काला धन विरोधी दिवस’ के रूप में मनाएगी. कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले एलान किया था कि इस दिन विपक्षी दल देश भर में अपने-अपने राज्यों में काला दिवस मनाएंगे और विरोध दर्ज करेंगे. बता दें कि 8 नंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का एलान किया था. तब पीएम मोदी ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बैन करने का एलान किया था. यह भी पढ़ें- गुजरात: राहुल गांधी से मिले जिग्नेश मेवाणी, बोले- ‘हमारी 90% मांगों से राहुल सहमत’ TMC के पूर्व नेता मुकुल राय बीजेपी में शामिल, कहा- ‘साम्प्रदायिक नहीं, धर्मनिरपेक्ष है पार्टी’ राहुल गांधी के दो दीवाने: मानव पटेल ने दिखाया गुजरात का सच राहुल गांधी की कोई सभा नही मिस करते उनके ये 'फैन'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget