एक्सप्लोरर

मानहानि के कई मामलों की पेशी में व्यस्त रहेंगे राहुल गांधी

आरएसएस मानहानि मामले में आज राहुल गांधी मुंबई की एक कोर्ट में पेश हुए. इसके अलावा ठाणे जिले के भिवंडी में मानहानि के एक मामले का सामना कर रहे हैं. बिहार और गुजरात की अदालतों में भी राहुल गांधी को पेश होना है.

मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने खिलाफ देश भर में दर्ज मानहानि के कई मामलों में अदालत में पेशी की वजह से आने वाले दिनों में व्यस्त रहेंगे. गुरुवार को वे एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को कथित तौर पर संघ की विचारधारा से जोड़ने के लिये दर्ज कराए गए मामले में कहा कि वह दोषी नहीं हैं.

राहुल गांधी अब इस मामले में मुकदमे का सामना करेंगे. मझगांव-सीवरी मजिस्ट्रेट अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिये 22 सितंबर की तारीख तय की है. उन्हें मुकदमे में आगे की सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत पेशी से छूट दी गई है. वे ठाणे जिले के भिवंडी में भी मानहानि के एक अन्य मामले का सामना कर रहे हैं. यह मामला भी संघ के एक स्थानीय कार्यकर्ता द्वारा कथित तौर पर महात्मा गांधी की हत्या के लिये संघ को दोषी ठहराने पर दर्ज कराया गया है.

राहुल गांधी पिछले साल जून में भिवंडी की कोर्ट के समक्ष पेश हुए थे और उस मामले में भी खुद को दोषी नहीं माना था. इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिये दंड) के तहत आरोप तय किये थे. इस मामले में मुकदमा अभी शुरू नहीं हुआ है.

कांग्रेस नेता के वकील कुशल मोर ने कहा, “राहुल गांधी महाराष्ट्र में (मानहानि के) दो मामलों का सामना कर रहे हैं.” अब इसके बाद राहुल गांधी को बिहार और गुजरात की अदालतों में पेश होना है जहां उनके खिलाफ लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी और संघ के खिलाफ कथित तौर पर मानहानिकारक बयान देने के मामले दर्ज हैं.

बीजेपी नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मामले के सिलसिले में कांग्रेस नेता को छह जुलाई को पटना की एक अदालत में पेश होना होगा. उनके खिलाफ गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में भी मानहानि का मामला दर्ज है जहां उन्हें अभी पेश होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget