एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi USA Visit: पीएम मोदी तो ब्रह्मांड के बारे में भी बता देंगे.... राहुल गांधी के पांच बड़े हमले

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी पर जमकर हमला बोला और आरएसएस को देश में नफरत फैलाने का जिम्मेदार ठहराया.

Rahul Gandhi USA Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के 10 दिवसीय दौरे पर गए हुए हैं, वहीं पर उन्होंने बुधवार (31 मई) को कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बीजेपी नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किए. 

हम आपको इस रिपोर्ट में राहुल गांधी के अमेरिका से बीजेपी के ऊपर किए गये 5 बड़े हमलों के बारे में बताएंगे. 

1. लोगों को धमकाने के लिए ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है सरकार
राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी सरकार लोगों को और विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए  केंद्रीय जांच एजेंसियों जैसे कि ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग करती है. उन्होंने कहा, जो नेता भी केंद्र सरकार के खिलाफ बोलता है सरकारी एजेंसियां उन नेताओं के पीछे पड़ जाती हैं. 

2. मोदी जी को भगवान से भी ज्यादा पता है. 
राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा, कुछ लोग भारत में ऐसे हैं जिनको लगता है कि वो सब कुछ जानते हैं, और वह भगवान से ज्यादा जानते हैं. उन्होंने कहा पीएम मोदी भगवान के साथ बैठ कर उनको समझा सकते हैं कि आखिर ब्रम्हांड कैसे काम करता है.  मोदी जी अगर भगवान के साथ बैठ जाएं तो भगवान भी चौंक जाएंगे कि उन्होंने क्या बना दिया है.

3. अगर आप हिंसा में विश्वास रखते तो बीजेपी में होते
राहुल गांधी ने कहा, मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूरे देश को देखा है. यह देश वैसा नहीं है जैसा कि आप टीवी और अखबारों में देख और सुन रहे हैं. मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल कर बैठा हूं, और आप भी इन वैल्यूज को मानते हैं. क्योंकि अगर आप इन वैल्यूज को नहीं मानते तो आप गुस्से में, हिंसा में विश्वास रखते और यहां की बजाए बीजेपी की मीटिंग में बैठे होते और मैं मन की बात कर रहा होता.

4. बीजेपी के लिए काम करता है मीडिया
राहुल गांधी ने कहा कि भारत वह नहीं है जो मीडिया में दिखाया जा रहा है, जो एक ऐसी राजनीतिक सोच को बढ़ावा देना पसंद करता है जो वास्तविकता से बहुत दूर है. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी विकृति है. गांधी ने कहा, यात्रा में मेरे लिए यह बहुत स्पष्ट हो गया कि इन चीजों को दिखाना मीडिया के हित में है, इससे बीजेपी को मदद मिलती है. इसलिए यह मत सोचिए कि मीडिया में आप जो कुछ भी देखते हैं वह सच है.

5. तमिल भाषा भाषा नहीं उनकी संस्कृति है
राहुल गांधी ने कहा जैसे बीजेपी तमिल राज्यों में हिंदी थोपना चाहती है. लेकिन तमिल भाषा, उस राज्य के लोगों के लिए सिर्फ भाषा नहीं है बल्कि उनकी संस्कृति है. मेरे हिसाब से तमिल भाषा उनके जीवन जीने का तरीका है. राहुल गांधी ने कहा मैं कभी भी तमिल भाषा को थ्रेट नहीं होने दूंगा. तमिल भाषा को थ्रेट करना मतलब आडिया ऑफ इंडिया को थ्रेट करना है इसलिए हमारे मुताबिक किसी भी भाषा को थ्रेट करना मना है.

Wrestlers Protest: बृज भूषण शरण सिंह पर आरोप लगाने वाली युवती है बालिग! सूत्रों का दावा- हट सकती है POCSO की धारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच लोकसभा से वंदे मातरम् बिल पास
विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच लोकसभा से वंदे मातरम् बिल पास
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget